Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कश्मीरियों के साथ देखी ‘The Kashmir Files’; बोले- युवाओं को ये फिल्म देखनी चाहिए, जिससे…

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कश्मीरियों के साथ देखी ‘The Kashmir Files’; बोले- युवाओं को ये फिल्म देखनी चाहिए, जिससे…
मध्यप्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को जम्मू में कश्मीरियों के साथ फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी। फिल्म देखने के बाद गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के संघर्ष का सच देखकर मन व्यथित हो गया है। ये भी पढ़ें – ‘The Kashmir Files’ देखेंगे दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह; बोले- मेरी पत्नी भी कश्मीरी पंडित है, उसके परिवार के साथ भी हुआ था जुल्म

युवाओं को ये फिल्म बार-बार देखनी चाहिए

गृह मंत्री ने कहा कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक बार नहीं, अनेक बार देखने वाली फिल्म है। खासकर युवाओं को इसे बार-बार देखना चाहिए ताकि देश को भविष्य में ऐसे दिन फिर से न देखने पड़ें।

फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद : गृह मंत्री

नरोत्तम मिश्रा ने इस नरसंहार को देश की जनता के सामने लाने के लिए फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर और फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं।

CM शिवराज ने मंत्रि परिषद के साथ देखी फिल्म

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16  मार्च को अपने मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ उनके परिजनों के साथ एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा अशोका लेक व्यू में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखी।

MP में ‘द कश्मीर फाइल्स’टैक्स फ्री

सरकार ने मध्यप्रदेश में ‘द कश्मीर फाइल्स’फिल्म टैक्स फ्री कर दी है। वहीं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म देखने के लिए राज्य के सभी पुलिसकर्मियों का अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने अवकाश देने के लिए डीजीपी सुधीर सक्सेना को निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें - The Kashmir Files : कश्मीरी पंडितों के दर्द को महसूस कराती है फिल्म, फूट-फूटकर रोए दर्शक; देखें Video
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts