PM मोदी इस बार बस्तर में जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, बोले- जहां कभी नक्सलवाद था, वहां अब विकास की बहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। X पर पोस्ट कर दी जानकारी।
PM मोदी इस बार बस्तर में जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, बोले- जहां कभी नक्सलवाद था, वहां अब विकास की बहार

देशभर में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह त्योहार देश के बहादुर सुरक्षाकर्मियों के साथ मनाएंगे। इसके लिए वह छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचेंगे। दिवाली की सुबह पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बस्तर में कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, लेकिन अब वहां विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने X पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा- दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि वह सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात कर उनके बलिदान, निस्वार्थ सेवा और देश के प्रति अटूट समर्पण के लिए उनका सम्मान करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री हर साल दिवाली के मौके पर देश की सीमाओं या संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाते रहे हैं।

X Post

PM मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई देते हुए X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।

X Post
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts