PlayBreaking News

'लॉकअप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री!आकांक्षा चमोला को देखते ही बोले- 'बैंड बजा दी तूने', वायरल हुआ वीडियो

'लॉकअप 2' के नए एपिसोड में गौरव खन्ना की सरप्राइज एंट्री ने सभी को भावुक कर दिया। पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे के बाद पहली बार दोनों आमने-सामने आए। गौरव ने शायरी के साथ एंट्री ली और आकांक्षा से कहा, बैंड बजा दी तूने।
Follow on Google News
आकांक्षा चमोला को देखते ही बोले- 'बैंड बजा दी तूने', वायरल हुआ वीडियो
पत्नी आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे के बाद पहली बार 'लॉकअप 2' में आमने-सामने आए।

एंटरटेनमेंट डेस्क। रियलिटी शो 'लॉकअप 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में हर दिन नए खुलासे और इमोशनल पल देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना जल्द ही तलाक लेने वाले हैं और पिछले एक साल से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

आकांक्षा की इस बात ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया। अब शो के नए एपिसोड में गौरव खन्ना की एंट्री हुई, जिसने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

'लॉकअप 2' में हुई गौरव खन्ना की एंट्री

शो के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान घरवालों को बताती हैं कि अब विजिटिंग आवर्स शुरू हो गए हैं और घर में पहले मेहमान आने वाले हैं। यह सुनते ही सभी कंटेस्टेंट काफी उत्साहित हो जाते हैं। कुछ ही देर बाद अभिनेता गौरव खन्ना की शानदार एंट्री होती है। उनकी एंट्री किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं लगती। मंच पर आते ही वह एक भावुक शायरी सुनाते हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं बाइसेक्शुअल हूं...' आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा, कहा- शादी से पहले महिलाओं के साथ रहे रिश्ते

वह कहते हैं, एक समंदर है जो काबू में है, एक कतरा है जो संभाला नहीं जा रहा। एक उम्र बितानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जा रहा। गौरव की यह बात सुनकर घर का माहौल भावुक हो जाता है। सभी कंटेस्टेंट उनकी बात ध्यान से सुनते हैं।

आकांक्षा को देखकर मुस्कुराए गौरव

जैसे ही गौरव की नजर आकांक्षा चमोला पर पड़ती है, दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुरा देते हैं। आकांक्षा भी उन्हें देखकर काफी भावुक हो जाती हैं। गौरव  कहते हैं, 'बैंड बजा दी तूने।' दोनों के चेहरे पर भावनाएं साफ नजर आती हैं।

आकांक्षा के खुलासे ने सभी को किया था हैरान

कुछ दिन पहले शो में आकांक्षा चमोला ने अपनी शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और जल्द ही उनका तलाक हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Gaurav Akanksha Divorce: मैं मां नहीं बनना चाहती’, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता क्यों टूटा? आखिरकार सामने आई असली वजह

निजी जिंदगी पर भी की खुलकर बात

शो में आकांक्षा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह खुद को बाइसेक्सुअल मानती थीं और उनका महिलाओं के साथ भी रिश्ता रह चुका है।  उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल थे गौरव-आकांक्षा

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला लंबे समय तक टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे। दोनों की मुलाकात काम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली।
शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आते थे और फैंस उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते थे।

'बिग बॉस' में भी दिखी थी शानदार केमिस्ट्री

जब गौरव खन्ना 'बिग बॉस' में नजर आए थे, तब आकांक्षा भी शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। उस दौरान दोनों की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो के बाहर भी दोनों कई बार साथ दिखाई दिए। गौरव ने आकांक्षा का जन्मदिन भी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया था।

तलाक की खबर से फैंस हुए निराश

आकांक्षा और गौरव की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस के लिए अलग होने की खबर किसी झटके से कम नहीं थी। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उम्मीद जताई कि दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देंगे। वहीं कुछ फैंस ने उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की बात भी कही।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना की एंट्री और दोनों की इमोशनल मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस एपिसोड को शो के सबसे भावुक और यादगार पलों में से एक बता रहे हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts