Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special :हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी के पास 11 करोड़ की संपत्ति, देश के 25 राज्यों के सीएस में ये सबसे अमीर

देश के सभी राज्यों के अफसरों में प्रॉपर्टी को लेकर खासा क्रेज है। अपनी संपत्ति का ब्योरा अफसरों ने केंद्र सरकार को पेश किया है। एक जनवरी 2026 की स्थिति में जमा दस्तावेजों के अनुसार 25 राज्यों के मुख्य सचिवों में हिमाचल प्रदेश के पास सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी है। ओडिशा के सीएस की संपत्ति से सालाना आय 71 लाख रुपए, मप्र के अनुराग जैन की कमाई शून्य है।
Follow on Google News
हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी के पास 11 करोड़ की संपत्ति, देश के 25 राज्यों के सीएस में ये सबसे अमीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पुष्पेन्द्र सिंह, भोपाल। देश के 25 राज्यों के मुख्य सचिवों (CS) में कोई किसान है तो किसी के पास फार्म हाउस और यार्ड हैं। केंद्र सरकार को 1 जनवरी 2026 की स्थिति में बताई गई प्रॉपर्टी डिटेल में हिमाचल प्रदेश के सीएस संजय गुप्ता सबसे अमीर हैं। इनके पास वर्तमान कीमत के अनुसार 11 करोड़ रुपए की संपत्ति है। कुछ प्रॉपर्टी पत्नी के नाम पर भी है।  वहीं ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग अपनी संपत्तियों से हर साल सर्वाधिक 71 लाख 70 हजार रुपए कमाती हैं। जबकि मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की प्रॉपर्टी से आय शून्य है लेकिन इन्होंने चार करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी होने की डिटेल केंद्र सरकार को दी है जो देश में छठवें स्थान पर है।

    सबसे अमीर सीएस की प्रॉपर्टी डिटेल

    संजय गुप्ता हिमाचल प्रदेश (1988 बैच)

    Uploaded media
    1. स्वयं के नाम राज्य में 80 लाख का आवासीय फ्लेट
    2. वर्तमान कीमत में 1 करोड़ की कृषि भूमि और पत्नी की भागीदारी में 1.75 करोड़ की एक और कृषि भूमि। - सभी प्रॉपर्टी की कीमत: करीब 11 करोड़। इन सबसे वार्षिक आय 6 लाख रुपए है।
    3. खास बात- ज्यादातर प्रॉपर्टी हरियाणा पंचकूला, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में है।

    सबसे कम प्रॉपर्टी वाले मुख्य सचिव

    प्रत्यय अमृत बिहार (1991)

    Uploaded media

    वर्ष 1985 में एक घर गिफ्ट में मिला। बड़े भाई और बहन भी इसमें शामिल। इन्होंने प्रॉपर्टी की वर्तमान कीमत नहीं बताई। एक स्वयं के नाम से 16.79 लाख में फ्लैट लिया। इसकी भी वर्तमान कीमत नहीं बताई। इस हिसाब से इनके पास 16.79 लाख कीमत की प्रॉपर्टी है। हालांकि वार्षिक आय 5.76 लाख रुपए है।

    सबसे अधिक आय वाले चीफ सेक्रेटरी

    अनु गर्ग ओडिशा (1991)

    Uploaded media

    नोएडा, हरियाणा, भुवनेश्वर और नई दिल्ली में स्वयं और पति के नाम से प्रॉपर्टी हैं। एक प्रॉपर्टी की वर्तमान कीमत नहीं बताई। खास बात है कि सभी संपत्तियों की कीमत 3.27 करोड़ बताई गई है लेकिन वार्षिक आय 71.70 लाख रुपए है। अकेले नई दिल्ली के वसंत विहार वाले घर से साल में 48 लाख रुपए आय हो रही है।

    अन्य प्रदेशों के दो मुख्य सचिवों की मप्र में प्रॉपर्टी

    राजेश अग्रवाल महाराष्ट्र (1989)

    Uploaded media

    नोएडा, मोहाली, पूना और नई दिल्ली में प्लॉट और फ्लेट के साथ मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक एकड़ जमीन स्वयं के नाम है। इसकी कीमत महज दो लाख रुपए बताई गई है। सभी प्रॉपर्टियों की वर्तमान कीमत 7.97 करोड़ बताई है। लेकिन आय किसी प्रकार की नहीं है।

    रविंद्र तैलंग सिक्किम (1995)

    Uploaded media

    रायसेन के दीवानगंज में कृषि भूमि 2010 में पत्नी के साथ क्रय की। वर्तमान कीमत 10 लाख और वार्षिक आय पांच हजार रुपए है। इंदौर के महू में 10 लाख रुपए का आवासीय प्लॉट है। तेलंगाना में 40 लाख रुपए कीमत का फ्लेट है जिससे 1 लाख रुपए वार्षिक आय हो रही है। तेलंग मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

    जानिए मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव की संपत्ति

    अनुराग जैन मध्यप्रदेश (1989)

    Uploaded media

    2007 में पत्नी के नाम पर भोपाल में 0.05 हेक्टेयर जमीन हुई। वर्तमान कीमत 60 लाख, नोयडा में 79.99 लाख कीमत का फ्लेट, जयपुर में 1991 में 2,54,800 रुपए में फ्लेट लिया लेकिन वर्तमान कीमत नहीं बताई। भोपाल में शिवाजी नगर में 2.72 करोड़ की प्रॉपर्टी पिछले साल ली है। 4.14 करोड़ की प्रॉपर्टी से आय एक पैसे की नहीं है।

    इन पांच सीएस की आय जानिए

    राज्य- मुख्य सचिव-कुल प्रॉपर्टी कीमत-वार्षिक आय

    हिमाचल प्रदेश-संजय गुप्ता-11 करोड़-6 लाख रुपए

    तमिलनाडु-एन. मुरुगानंदम-9.20 करोड़- 6.80 लाख रुपए

    महाराष्ट्र-राजेश अग्रवाल-7.97 करोड़-निल

    नागालैंड-सेंटियांगर इम्चेन-5.65 करोड़-30.58 लाख रुपए

    कर्नाटक-डॉ. शालिनी रजनीश-5 करोड़-6.30 लाख रुपए

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts