टाइगर श्रॉफ की बड़ी वापसी की तैयारी :‘धूम 3’ के निर्देशक के साथ कर रहे मेगा एक्शन फिल्म

अपनी अगली फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ ने ‘धूम 3’ फेम निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य के साथ हाथ मिलाया है। लगातार एक्शन स्टार की पहचान बना चुके टाइगर अब इस मेगा प्रोजेक्ट के जरिए अपने करियर को नए मुकाम पर ले जाने की तैयारी में हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन न करने के बाद यह फिल्म उनके लिए एक बड़े कमबैक प्रोजेक्ट के तौर पर देखी जा रही है, जिसमें वे पहले से ज्यादा बड़े और अलग अंदाज में नजर आएंगे।
विजय कृष्ण आचार्य इस प्रोजेक्ट में अनदेखे एक्शन सीक्वेंस डिजाइन कर रहे
यह फिल्म एक बड़े स्तर की एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसे स्केल और विजन दोनों के लिहाज से बेहद महत्वाकांक्षी बताया जा रहा है। निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य इस प्रोजेक्ट में ऐसे एक्शन सीक्वेंस डिजाइन कर रहे हैं, जो भारतीय सिनेमा में पहले कम ही देखने को मिले हैं। फिल्म को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के मुताबिक तैयार करने की योजना है, जिसमें विजुअल ट्रीटमेंट, स्टंट्स और टेक्निकल एक्सीलेंस पर खास ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव मिल सके।
टाइगर खुद भी इस रोल को लेकर काफी तैयारी कर रहे
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत टाइगर का नया अवतार होगा, जिसे लेकर मेकर्स काफी उत्साहित हैं। उन्हें इस बार सिर्फ एक एक्शन हीरो के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे किरदार में पेश किया जाएगा जो उनके अब तक के इमेज से अलग और सरप्राइजिंग होगा। टाइगर खुद भी इस रोल को लेकर काफी तैयारी कर रहे हैं और इसे अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडिस सरकारी गवाह बनने को तैयार, महाठग सुकेश की रिहाई पर फिर बाधा
फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 से शुरू हो सकती है
इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 से शुरू होने की योजना है। मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर शूट करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए अलग-अलग लोकेशन्स और इंटरनेशनल टेक्निकल टीम को भी जोड़ा जा सकता है। फिल्म को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का टारगेट रखा गया है, जिससे यह अगले साल की बड़ी एक्शन फिल्मों में शामिल हो सकती है।
प्रोजेक्ट को लेकर ट्रेड सर्किल में पहले से ही काफी चर्चा शुरू हो चुकी
फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली और टोनी डिसूजा मिलकर कर रहे हैं। दोनों निर्माता इसे एक बड़े कमर्शियल पैकेज के रूप में तैयार कर रहे हैं, जिसमें एक्शन, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का पूरा मिश्रण होगा। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर ट्रेड सर्किल में पहले से ही काफी चर्चा शुरू हो चुकी है।
टाइगर इन दिनों निर्देशक सचिन रवि की फिल्म की में व्यस्त हैं
वर्तमान में टाइगर श्रॉफ निर्देशक सचिन रवि की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सुनील शेट्टी नजर आएंगे। इसके अलावा वे ‘लग जा गले’ में जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी के साथ भी स्क्रीन शेयर करेंगे। इन सभी प्रोजेक्ट्स के बीच विजय कृष्ण आचार्य की यह फिल्म टाइगर के करियर की दिशा तय करने वाली सबसे अहम फिल्म मानी जा रही है।











