Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘रावण’ बनना आसान नहीं...यश ने खोले ‘रामायण’ के सीक्रेट्स, कॉस्ट्यूम को लेकर कही ये बात

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है। फिल्म में यश रावण का किरदार निभा रहे हैं और उन्होंने हाल ही में अपने रोल को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि भारी कॉस्ट्यूम और दमदार व्यक्तित्व वाले इस किरदार को निभाना आसान नहीं था। खास बात यह है कि फिल्म में रावण के ‘दस सिर’ को एक नए और अनोखे अंदाज़ में दिखाया जाएगा। रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे।
यश ने खोले ‘रामायण’ के सीक्रेट्स, कॉस्ट्यूम को लेकर कही ये बात
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। इस मेगा बजट फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि साउथ सुपरस्टार यश इसमें रावण का दमदार किरदार निभा रहे हैं, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

    रावण का किरदार निभाना नहीं था आसान

    हाल ही में एक इवेंट के दौरान यश ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि रावण जैसा आइकॉनिक किरदार निभाना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव लेवल पर भी काफी मेहनत करनी पड़ी। उनके मुताबिक, इस किरदार में गहराई और पावर दिखाने के लिए उन्होंने हर छोटी-छोटी चीज पर काम किया है।

    यश ने रावण के कॉस्ट्यूम को लेकर भी दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि ब्लैक-गोल्ड आउटफिट, भारी मुकुट और आर्मर पहनकर उन्हें काफी पावरफुल महसूस होता था, लेकिन यह बेहद भारी और थकाने वाला भी था। एक्टर ने कहा कि इतने भारी कॉस्ट्यूम में लंबे समय तक शूटिंग करना मुश्किल था, इसलिए बीच-बीच में उन्हें इसे उतारना पड़ता था।

    ‘10 सिर’ को दिखाने का होगा अनोखा अंदाज

    रावण के सबसे खास पहलू ‘10 सिर’ को लेकर भी यश ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में इसे एक अलग और खास तरीके से दिखाया जाएगा। उनके अनुसार, रावण हर काम में माहिर था और उसी बहुमुखी प्रतिभा को ‘दस सिर’ के रूप में पेश किया जाएगा। यह सीन दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प और नया अनुभव देने वाला होगा।

    ये भी पढ़ें: एक्टिंग के बाद डायरेक्शन की ओर विजय वर्मा, भूतिया फिल्म बनाने का है प्लान

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    फिल्म की रिलीज को लेकर भी अपडेट सामने आया है। खबर है कि रावण का पूरा लुक अभी छुपाकर रखा गया है और जल्द ही इसे रिवील किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के आसपास रिलीज हो सकता है, हालांकि मेकर्स इसे अक्टूबर के अंत में ही रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

    फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, सई पल्लवी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस बड़ी स्टारकास्ट और भव्य कहानी के साथ रामायण को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts