PlayBreaking News

उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का इस्तीफा!मैरिज एनिवर्सरी के दिन लिया बड़ा फैसला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र

अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने परिवार और क्षेत्र को समय न दे पाने को वजह बताया। कटारे ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र भेजकर संगठन को पूरा सहयोग देने की बात कही है।
Follow on Google News
मैरिज एनिवर्सरी के दिन लिया बड़ा फैसला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। अपने इस्तीफा पत्र में हेमंत कटारे ने लिखा कि वे परिवार और अपने क्षेत्र की जनता को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। इसी कारण उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया।

    खड़गे को भेजा इस्तीफा पत्र

    कटारे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेजकर कहा कि पार्टी जिसे चाहे इस पद की जिम्मेदारी दे सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन को पूरा सहयोग देंगे।

    साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी ने उन्हें इस पद के योग्य समझा, इसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे।

    वैवाहिक वर्षगांठ के दिन लिया फैसला

    आज हेमंत कटारे की मैरिज एनिवर्सरी है और इसी दिन उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

    इस्तीफा देने से पहले वे शाम करीब 4 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल रहे। इसके बाद वे अपने क्षेत्र अटेर के लिए रवाना हो गए।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts