PlayBreaking News

Heatwave Alert:गर्मियों में हार्ट मरीजों के लिए क्यों बढ़ जाता है खतरा ? जानिए डॉक्टर की सलाह

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जगह हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है, ऐसी गर्मी का असर सबसे ज्यादा हार्ट मरीजों की सेहत पर पड़ सकता है, गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
Follow on Google News
गर्मियों में हार्ट मरीजों के लिए क्यों बढ़ जाता है खतरा ? जानिए डॉक्टर की सलाह

Heatwave Alert: तेज गर्मी और ज्यादा पसीना आने की वजह से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है। इससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट पर असर पड़ता है, हार्ट मरीजों में डिहाइड्रेशन की समस्या जल्दी हो सकती है, जिससे कमजोरी, चक्कर और थकान महसूस होने लगती है।

हार्ट मरीजों को क्या परेशानियां हो सकती हैं ?  

गर्मी में ज्यादा देर तक धूप में रहने या भारी काम करने से दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. जिन लोगों को पहले से हाई बीपी या हार्ट की बीमारी है, उनकी स्थिति और गंभीर हो सकती है. इसलिए इस मौसम में खास सावधानी जरूरी मानी जाती है। 

ये भी पढ़ें: मॉड्यूलर किचन में बढ़ रही है ये गलती : क्या गैस चूल्हे के पास सिंक होना सही है? जानिए क्या कहता है वास्तु

गर्मियों में कैसे रखें खुद का ध्यान ?

हार्ट मरीजों को दिनभर पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेते रहना चाहिए। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और हल्के और ढीले कपड़े पहनें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सुबह या शाम के समय निकलना बेहतर माना जाता है। 

खानपान और दवाओं का रखें ध्यान

गर्मियों में हल्का और पौष्टिक खाना खाना चाहिए। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं समय पर लें और बिना सलाह के दवा में कोई बदलाव न करें। नियमित हेल्थ चेकअप करवाना भी जरूरी होता है। 

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष: पंजाब में केवल सिंह ढिल्लन को मिली कमान, जानिए कौन हैं हर्ष मल्होत्रा

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें ?

अगर सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, तेज धड़कन, चक्कर, ज्यादा कमजोरी या अचानक थकान महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ज्यादा पसीना आना और बेचैनी भी खतरे का संकेत हो सकते हैं। 

कब डॉक्टर से संपर्क करें ?

अगर गर्मी में अचानक तबीयत बिगड़ने लगे या सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय पर इलाज मिलने से गंभीर स्थिति से बचाव हो सकता है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts