Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल छू लेने वाला VIDEO :3 महीने की बच्ची को गोद में लेकर बैठी बंदरिया, परिजनों पर किया हमला

मुजफ्फरनगर में एक बंदरिया ने तीन महीने की बच्ची को अपना समझकर गोद में ले लिया और घंटों तक नहीं छोड़ा। परिजनों की कोशिश पर वह आक्रामक हो गई। पुलिस और पशु प्रेमियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची को सुरक्षित छुड़ाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
3 महीने की बच्ची को गोद में लेकर बैठी बंदरिया, परिजनों पर किया हमला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक फीमेल बंदर तीन महीने की मासूम बच्ची के पास बैठकर उसे दुलार करती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह घटना चरथावल थाना क्षेत्र के कस्बा चरथावल की है। यहां तहसीन नाम के व्यक्ति के घर में मंगलवार (21 अप्रैल) को एक बंदरिया घुस आई। वह सीधे तीन महीने की बच्ची ‘कलसुम’ के पास जाकर बैठ गई और उसे अपने पास खींचकर दुलार करने लगी।

शुरुआत में बच्ची रोई, लेकिन कुछ देर बाद वह शांत हो गई। परिवार के लोग डर गए और बच्ची को उठाने की कोशिश की, लेकिन बंदरिया वहां से हटने को तैयार नहीं थी। जब परिजनों ने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की, तो बंदरिया आक्रामक हो गई और उसने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।

 

स्थिति बिगड़ने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पशु प्रेमी सन्नी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बंदरिया का ध्यान भटकाया गया और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बंदरिया ने बच्ची को नहीं पहुंचाया नुकसान

पशु प्रेमी सन्नी के अनुसार, बंदरिया ने बच्ची को अपना बच्चा समझ लिया था। इसलिए उसने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उसे गोद में लेकर दुलार करती रही।

इस अनोखी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और हैरान भी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts