स्विगी की रिपोर्ट- भोपालियों को बिरयानी नहीं, पनीर पसंद है

इस वर्ष सबसे ज्यादा 1.64 लाख ऑर्डर पनीर ग्रेवी के हुए, वहीं 1.18 लाख ऑर्डर के साथ वेज पिज्जा दूसरे नंबर पर
Follow on Google News
स्विगी की रिपोर्ट- भोपालियों को बिरयानी नहीं, पनीर पसंद है

भोपाल। वर्ष 2024 (जनवरी से नवंबर तक) में भोपाल में खानपान के नए ट्रेंड्स देखे गए। जहां देश में चिकन बिरयानी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। उसके उलट भोपाल में पसंदीदा फूड पनीर ग्रेवी रहा, जिसके 1.64 लाख ऑर्डर किए गए। भोपाल के लोगों ने वेज ज्यादा पसंद किया। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी की रिपोर्ट में यह सामने आया। 1.18 लाख ऑर्डर के साथ दूसरे नंबर पर वेज पिज्जा और 1.13 लाख ऑर्डर के साथ क्लासिक चिकन बिरयानी तीसरे नंबर पर रही। हालांकि 61,000 ऑर्डर वेज बिरयानी के भी हुए।

क्विक बाइट्स में वेजिटेरियन स्नैक्स आगे

क्विक बाइट्स में वेजिटेरियन स्नैक्स को लेकर भोपालियों का प्यार सबसे आगे रहा। वेज सैंडविच ने इस मामले में सबसे ऊपर जगह बनाई। इसके बाद वेज मोमोज, पनीर गार्लिक ब्रेड और कॉर्न गार्लिक ब्रेड का नंबर रहा।

डिनर सबसे ज्यादा सेलिब्रेटेड मील

शहर में 8.5 लाख डिनर ऑर्डर के साथ डिनर सबसे ज्यादा सेलिब्रेटेड मील साबित हुआ। इसके अलावा, 6,561 आईआरसीटीसी ऑर्डर्स के साथ भोपाल जंक्शन पर भी यात्रियों ने अपने सफर का स्वाद बढ़ाया।

मदर्स डे पर 830 केक ऑर्डर किए गए

भोपालियों ने अपने खास मौके जैसे ग्रुप सेलिब्रेशन, दिवाली और मदर्स डे को भी खास बना लिया। इस दौरान बड़ा पाव, पनीर सैंडविच और डार्क चॉकलेट शेक जैसे व्यंजन सबसे ज्यादा पसंद किए गए। खासतौर पर मदर्स डे पर सबसे ज्यादा 830 केक ऑर्डर किए गए।

डाइनर्स की संख्या में 655% की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 की तुलना में डाइनआउट का उपयोग करने वाले डाइनर्स की संख्या में 655.58 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। साल 2023 में जहां केवल 5,226 डाइनर्स थे, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 39,487 हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, डाइनआउट के माध्यम से डाइनर्स ने 59 लाख रुपए से अधिक की बचत की।

शहर का फूड ट्रेंड

  • चॉकलेट को लेकर भी लोगों में भरपूर प्यार दिखा। 14 हजार ऑर्डर के साथ चोको लावा केक पसंदीदा डेजर्ट रहा।
  • दिवाली पर पनीर ग्रेवी और वेज पिज्जा के अलावा लोगों ने मिल्क केक का भी भरपूर आनंद लिया।
  • भोपाल में नाश्ते मे लोगों ने वेज डोसे को सबसे ज्यादा पसंद किया।
  • सबसे ज्यादा 36,360 रुपए का बिल बना द लॉर्ड ऑफ द ड्रिंक्स में।
  • एक यूजर ने साइट्रस कैफे बाय लेमन ट्री पर 17,525 रुपए की बचत की, जो 2024 में शहर में किसी यूजर की सबसे बड़ी बचत रही।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts