लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े तार:5 करोड़ की वसूली डील में शामिल था बाबा

क्राइम ब्रांच पूछताछ में बड़ा खुलासा, गांधीनगर के बिल्डर से करोड़ों की उगाही की साजिश में भी शामिल रहा राहुल उर्फ बाबा; कार और पिस्टल की तलाश जारी।
Follow on Google News
5 करोड़ की वसूली डील में शामिल था बाबा
आरोपी राहुल राठौर उर्फ बाबा

इंदौर - लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े आरोपी राहुल राठौर उर्फ बाबा से पूछताछ में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकाकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार राहुल ने अब एक अन्य बिल्डर की रेकी करने की बात भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार वह हैरी बॉक्सर और राजपाल गैंग के लिए कारोबारियों एवं बिल्डरों की निगरानी, रेकी और वसूली से जुड़े काम करता था।

 

और पढ़ें: ईरान की ओर बढ़ रहा था जहाज, अमेरिका ने 20 बार चेताया; नहीं माना तो दाग दी हेलफायर मिसाइल

 क्राइम ब्रांच द्वारा हरिद्वार से गिरफ्तार किए गए 34 वर्षीय राहुल राठौर उर्फ बाबा ने पूछताछ में बताया कि उसने नागदा निवासी बदमाश राजपाल चंद्रावत के कहने पर रेसकोर्स रोड स्थित बिल्डर विवेक दम्मानी के घर और कार्यालय की रेकी की थी। इसके बदले उसे रकम भी दी गई थी। हालांकि हमले की योजना पूरी होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजपाल को गिरफ्तार कर लिया था।पूछताछ में राहुल ने यह भी स्वीकार किया कि बायो कॉटन कारोबारी दिलीप राठौर को धमकाने और उन पर हमले की साजिश में भी उसकी भूमिका थी। इसके लिए राजपाल द्वारा उसे 40 हजार रुपए दिए गए थे।

और पढ़ें: RCB vs GT : IPL में आज RCB बनाम गुजरात के बीच खिताबी भिड़ंत, दोनों के पास दूसरी बार चैंपियन बनने का मौका

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान राहुल ने खुलासा किया कि उसने गांधीनगर क्षेत्र के एक बिल्डर मनीष की भी रेकी की थी। बताया जा रहा है कि हैरी बॉक्सर ने उक्त बिल्डर से 10 करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसके बाद कथित तौर पर पांच करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ था। राहुल ने पुलिस को बताया कि वह राजपाल के कहने पर गांधीनगर क्षेत्र में रकम लेने भी पहुंचा था, लेकिन निर्धारित समय तक संबंधित व्यक्ति नहीं आया, जिसके बाद वह वापस देवास लौट गया।

और पढ़ें: Iran- US War : बातचीत नाकाम रही तो हम दोबारा हमला करेंगे, सिंगापुर में बोला अमेरिका, ईरान को भरोसे की कमी

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बाद में कथित रूप से रकम दुबई के रास्ते क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से भेजी गई थी। हालांकि इस पहलू की अभी जांच की जा रही है और पुलिस डिजिटल साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

और पढ़ें: तलाक के बाद फिर एक हुए रिश्ते: अलगाव ने सिखाई साथ की अहमियत, 5 साल में 182 दंपतियों ने दोबारा थामा एक-दूसरे का हाथ

क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम अब राहुल द्वारा इस्तेमाल की गई कार और हथियारों की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि इन बरामदगियों से गैंग की गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े कई अन्य राज सामने आ सकते हैं।

और पढ़ें: वर्ल्ड टोबैको डे विशेष: 11 साल की उम्र से शुरू हो रही लत, MP में 15 साल की उम्र तक 47.7% लड़के और 11.6% लड़कियां चख लेती हैं तंबाकू का स्वाद

वहीं, एक अन्य मामले में राज्य एसटीएफ ने भी राजपाल गैंग से जुड़े आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ में रंगदारी, हथियार सप्लाई और गैंग के आर्थिक नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts