हरदा के खेड़ीपुरा में स्मार्ट मीटर का विरोध, विधायक रामकिशोर दोगने ने रुकवाया काम

हरदा के खेड़ीपुरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सूचना मिलने पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मौके पर पहुंचे, लोगों की आपत्तियां सुनीं और बिजली विभाग से चर्चा कर स्मार्ट मीटर लगाने का काम तत्काल रुकवा दिया। विभाग ने उपभोक्ताओं की शंकाओं के समाधान के लिए कैंप लगाने की घोषणा की।
हरदा के खेड़ीपुरा में स्मार्ट मीटर का विरोध, विधायक रामकिशोर दोगने ने रुकवाया काम
हरदा। खेड़ीपुरा में स्मार्ट मीटर लगाने का रहवासियों ने विरोध किया। इस दौरान विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने भी पहुंचे।

हरदा। शहर के खेड़ीपुरा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय रहवासियों में खासी नाराजगी देखने को मिली। रहवासियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का पुरजोर विरोध करते हुए अपनी समस्याएं एवं आपत्तियां सामने रखी गईं। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इस मौके पर रहवासियों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर अपनी चिंताओं से विधायक को अवगत कराया।

नागरिकों की आपत्तियों को गंभीरता से लें

विधायक डॉ. दोगने ने मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की तथा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तत्काल बंद करवाया। विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी निर्णय में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और उनकी आपत्तियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनके हस्तक्षेप के बाद खेड़ीपुरा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य रोक दिया गया।

ये भी पढ़ें: जनविश्वास अभियान के पहले दिन एक्शन में सीएम, छिंदवाड़ा CMHO, परासिया तहसीलदार और पटवारी को किया सस्पेंड

उपभोक्ताओं की शंका का समाधान किया जाएगा

इस संबंध में प्रबंधक हरदा शहर उपेन्द्र मीणा ने कहा कि जिन भी उपभोक्ताओं को कोई शंका है तो वे अवगत कराए। उनकी शंका का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आगामी दिनों में उपभोक्ताओ के लिए एक कैंप आयोजित करने की भी बात कही। बता दें कि शहर में करीब 12 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। हालांकि, इस बीच कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर का विरोध यह कहकर किया जा रहा है कि इसके लगने के बाद उनके घरों का बिल ज्यादा आएगा। इसको लेकर कंपनी उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने को तैयार है।  

ये भी पढ़ें: बारिश में बिना पैसे उगाएं ये 5 खूबसूरत पौधे, सिर्फ एक कटिंग से तैयार होगा नया पौधा; बालकनी दिखेगी हरी-भरी

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts