Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा : कांग्रेस की महाचौपाल, पीसीसी अध्यक्ष पटवारी ने किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा

हरदा में कांग्रेस के महाचौपाल एवं हल्ला बोल आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने डीएपी-यूरिया की कमी और मूंग खरीदी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस चक्काजाम आंदोलन करेगी।
हरदा। किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी।

हरदा। 'भाजपा के राज में किसान खून के आंसू रो रहा है। खेती-किसानी में सबसे जरूरी डीएपी और यूरिया खाद के लिए किसान दर-दर भटक रहा है।' यह बातें स्थानीय कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस के महाचौपाल एवं हल्ला बोल आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। साथ ही उन्होंने देश के भविष्य माने जाने वाले हजारों छात्रों की समस्याओं और वेदना का भी उल्लेख किया।

मूंग खरीदी को बताया किसानों के साथ छलावा 

पटवारी ने कहा कि हरदा समेत अन्य जिलों में मूंग का उत्पादन 5 से 6 क्विंटल प्रति एकड़ हुआ है, लेकिन सरकार महज 1.20 क्विंटल प्रति एकड़ ही खरीदी कर रही है। उन्होंने इसे किसानों के साथ किसी छलावे से कम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान, मजदूर और छात्रों के हक-अधिकार की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जहां-जहां किसानों के मुद्दे सामने आएंगे, वहां कांग्रेस चक्काजाम करेगी।

ये भी पढ़ें: दमोह: 1000 रुपए किलो तक बिक रहा जंगली मशरूम, 15 दिन तक रहती है मांग

कांग्रेस नेताओं ने संगठन मजबूत करने का किया आह्वान 

सभा को किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक डॉ. आरके दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, ओम पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने महाचौपाल में अपने विचार रखे। सभी नेताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: CJP Protest LIVE : डेढ़ घंटे चली CJP- सरकार की बैठक, कॉकरोच जनता पार्टी डेलीगेशन ने नड्डा को सौंपा कई सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts