CJP Protest :CJP ने सरकार के सामने 3 शर्तें रखी, सरकार 2 पर राजी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अटकी बात, केंद्र ने कल तक का समय मांगा

Live Updates
03:05 PM 24/07/26
सरकार ने सीजेपी की 3 में से 2 मांगे मानी
बैठक के बाद CJP के प्रवक्ताओं ने कहा- हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। वहीं सरकार ने इस पर विचार करने के लिए कल तक का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर सहमति जताई है।
01:55 PM 24/07/26
मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाता- राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में किरेन रिजिजू ने बयान दिया कि वो चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से कहें कि चर्चा होनी चाहिए।
नॉर्मल प्रोटोकॉल होता है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसे जवाब दिया जाता है। लेकिन जब मैं उसका जवाब देना चाह रहा था, तो फिर मुझसे माइक ले लिया गया, मुझे बोलना का मौका नहीं दिया।
01:30 PM 24/07/26
दोनों पार्टियों की तरफ से कौन- कौन चर्चा में है शामिल
विट्ठल भवन में चल रही मीटिंग में सरकार की तरफ से जेपी नड्डा और जतेंद्र सिंह शामिल हैं। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से सौरव दास और आशुतोष रांका पहुंचे हैं।
01:15 PM 24/07/26
PM की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट मीटिंग
PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग शुरू हो गई है। इस बैठक में पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव लाए जाने पर चर्चा की जाएगी.
01:00 PM 24/07/26
जंतर- मंतर से आई तस्वीरें


12:40 PM 24/07/26
इंटरनेट बैन के मामले में आज दिल्ली HC में सुनवाई
दिल्ली HC आज जंतर-मंतर पर लगाए गए इंटरनेट बैन मामले पर सुनवाई करेगा। इतना ही नहीं कोर्ट के पास प्रदर्शन स्थल पर लगातार निगरानी किए जाने को चुनौती देने वाली एक अन्य याचिका पर भी सुनवाई करेगी।
12:37 PM 24/07/26
दिल्ली में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को सभी रैंकों के पुलिस अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होने जा रही है। दोनों पक्षों की यह बैठक आंदोलन और पेपर लीक विवाद के समाधान की दिशा में अहम मानी जा रही है। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।
न्यूट्रल वेन्यू की मांग मानी, वांगचुक ने भी खत्म किया अनशन
पहली बैठक के बाद सरकार ने दावा किया था कि उसने चार बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। वहीं CJP का कहना था कि वह किसी मंत्री के घर नहीं, बल्कि किसी न्यूट्रल वेन्यू पर ही बातचीत करेगा। अब सरकार ने यह मांग मानते हुए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक तय की है।
इधर, 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह देर रात करीब 12:30 बजे मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।



















