PlayBreaking News

Hamirpur Boat Accident :4 बच्चों समेत 5 के शव बरामद, एक की तलाश अब भी जारी, खरबूजा खाने गए थे लोग...

नाविक धीरू ने बताया कि शादी में आए रिश्तेदार खरबूजा खाने के लिए नाव से नदी पार गए थे। लौटते समय बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
Follow on Google News
4 बच्चों समेत 5 के शव बरामद, एक की तलाश अब भी जारी, खरबूजा खाने गए थे लोग...

उत्तर प्रदेश। हमीरपुर जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में एक नाव पलटने से चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांचों शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव निवासी राजू निषाद की बेटी की शादी मंगलवार को हुई थी। शादी के बाद रिश्तेदार खरबूजा खाने के लिए नाव से यमुना नदी पार गए थे। नाव में कुल 9 लोग सवार थे।

खरबूजा खाने गए थे लोग

बताया गया कि सभी लोग नदी पार कर रेत वाले इलाके में पहुंचे और वहां खरबूजे खाने के लिए गए थे। इसके बाद जब वे नाव से वापस लौट रहे थे, तभी बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय मौसम भी खराब था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव पलटते ही नदी में अफरा-तफरी मच गई। लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। कुछ लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि कई लोग तेज धारा में फंस गए।

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में कंडक्टर की अनोखी परेशानी : 6 फीट 6 इंच लंबाई बनी चर्चा का विषय, विभाग ने बदली जिम्मेदारी

तीन लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू 

हादसे में विष्णु नाम का युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया। वहीं स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से रिंकू और पारुल को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल एक व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है।

इन लोगों की हुई मौत

पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नदी से पांच शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मनकीकला गांव निवासी बृजरानी (35), घाटमपुर निवासी अर्चना (14), कौतूपुर गांव निवासी रानी (9), मनकी गांव निवासी लव्यांश (5) और आकांक्षा (9) के रूप में हुई है। परिवार को सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें: Eknath Shinde : आंधी-तूफान में फंसा एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर, जुहू एयरपोर्ट पर पायलट ने सुरक्षित उतारा

नाविक ने क्या बताया?

नाविक धीरू ने बताया कि शादी में आए रिश्तेदार खरबूजा खाने के लिए नाव से नदी पार गए थे। लौटते समय बीच धारा में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts