PlayBreaking News

Eknath Shinde :आंधी-तूफान में फंसा एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर, जुहू एयरपोर्ट पर पायलट ने सुरक्षित उतारा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर कल्याण के पास आंधी-तूफान में फंस गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर उतार दिया।
Follow on Google News
आंधी-तूफान में फंसा एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर, जुहू एयरपोर्ट पर पायलट ने सुरक्षित उतारा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर गुरुवार को खराब मौसम के बीच आंधी-तूफान में फंस गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से मुंबई के जुहू एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

शादी समारोह में जा रहे थे शिंदे

जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मुंबई से मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनका हेलीकॉप्टर महालक्ष्मी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर कल्याण की तरफ बढ़ रहा था।

रास्ते में अचानक खराब हुआ मौसम

उड़ान के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। इलाके में तेज आंधी और तूफान शुरू हो गया, जिससे हेलीकॉप्टर को आगे ले जाना मुश्किल हो गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को वापस मुंबई मोड़ने का फैसला लिया।

Twitter Post

पायलट ने वापस मोड़ा हेलीकॉप्टर

खराब मौसम को देखते हुए पायलट ने तुरंत हेलीकॉप्टर का रास्ता बदल दिया और उसे वापस मुंबई की ओर मोड़ लिया। कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से पवन हंस हेलीपोर्ट पर लैंड करा दिया गया।

Breaking News

सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित

डिप्टी सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एकनाथ शिंदे और उनके साथ मौजूद सभी अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद शिंदे ने मुरबाड जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया।

समय रहते टला बड़ा हादसा

अधिकारियों के मुताबिक, अगर समय रहते फैसला नहीं लिया जाता तो खराब मौसम के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। पायलट की सतर्कता और सही समय पर लिए गए फैसले से बड़ी दुर्घटना टल गई।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts