PlayBreaking News

हमास को तगड़ा झटका!हमास के आर्म्ड विंग चीफ इज्जेदीन अल-हद्दाद की मौत, 7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड खत्म

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच गाजा से एक बड़ी खबर सामने आई है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि हमास के सैन्य विंग के अहम कमांडर इज्जेदीन अल-हद्दाद को हवाई हमले में मार गिराया गया है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भी ISIS के एक बड़े आतंकी कमांडर के मारे जाने की जानकारी दी है। इन दोनों घटनाओं को आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
Follow on Google News
हमास के आर्म्ड विंग चीफ इज्जेदीन अल-हद्दाद की मौत, 7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड खत्म
फाइल फोटो

गाजा। मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के बीच इजरायल ने हमास को बड़ा झटका देने का दावा किया है। इजरायली सेना के मुताबिक गाजा शहर में किए गए एक सटीक एयरस्ट्राइक में हमास के सैन्य विंग के वरिष्ठ कमांडर इज्जेदीन अल-हद्दाद की मौत हो गई। सेना का कहना है कि हद्दाद 7 अक्टूबर के हमले की साजिश रचने वालों में शामिल था। इसी बीच अमेरिका ने भी नाइजीरिया में एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान ISIS के बड़े आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी के मारे जाने की पुष्टि की है।

हमास अधिकारियों ने भी दी मौत की जानकारी

हमास के दो अधिकारियों ने भी अल-हद्दाद की मौत की पुष्टि की है। गाजा शहर के एक रिहायशी इलाके में हुए हवाई हमले में वह मारा गया। हमला एक अपार्टमेंट और एक नागरिक वाहन पर किया गया था।गाजा में लगातार हो रहे हमलों के कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कई इलाकों में इमारतें तबाह हो चुकी हैं और लोग सुरक्षित जगहों की तलाश में पलायन कर रहे हैं। ऐसे माहौल में यह हमला हमास के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘ईरान के पास नहीं हो सकते परमाणु हथियार…’ ट्रंप ने बताई शी जिनपिंग संग हुई बातचीत, होर्मुज को लेकर क्या बोला चीन?

बंधकों को लेकर भी लगा बड़ा आरोप

इजरायली सेना ने दावा किया कि अल-हद्दाद उन लोगों में शामिल था जो हमास की कैद में मौजूद इजरायली बंधकों को संभाल रहे थे। सेना का कहना है कि उसने खुद को बंधकों के बीच छिपाकर रखा ताकि इजरायल उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई न कर सके। IDF के अनुसार हद्दाद हमास के उन आखिरी वरिष्ठ कमांडरों में से एक था जो अभी तक जिंदा थे और संगठन की सैन्य रणनीति संभाल रहे थे। उसकी मौत को इजरायल अपनी बड़ी सफलता के तौर पर पेश कर रहा है।

अमेरिका ने भी ISIS पर कसा शिकंजा

इसी बीच अमेरिका ने भी आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस्लामिक स्टेट यानी ISIS के सेकंड-इन-कमांड अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया है। ट्रंप के मुताबिक यह ऑपरेशन नाइजीरिया में अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने मिलकर किया। उन्होंने कहा कि यह मिशन काफी जटिल और लंबे समय की तैयारी के बाद पूरा किया गया। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी की लोकेशन ट्रैक की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चीन से मिले गिफ्ट्स डस्टबिन में फेंके! वजह जानकर दुनिया हैरान, जानिए आखिर क्यों?

अफ्रीका में छिपा था ISIS कमांडर

जानकारी के अनुसार अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपकर अपनी गतिविधियां चला रहा था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था ताकि सुरक्षा एजेंसियां उसे पकड़ न सकें। हालांकि इंटेलिजेंस टीम उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। अमेरिका का कहना है कि इस ऑपरेशन से ISIS नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है। पिछले कुछ समय से अमेरिका और उसके सहयोगी देश अफ्रीका में सक्रिय आतंकी संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts