PlayBreaking News

‘ईरान के पास नहीं हो सकते परमाणु हथियार…’ट्रंप ने बताई शी जिनपिंग संग हुई बातचीत, होर्मुज को लेकर क्या बोला चीन?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे के बाद दावा किया कि, चीन और अमेरिका इस बात पर सहमत हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। ट्रंप ने कहा कि, होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है और अमेरिका की नाकेबंदी से ईरान को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।
Follow on Google News
ट्रंप ने बताई शी जिनपिंग संग हुई बातचीत, होर्मुज को लेकर क्या बोला चीन?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

वॉशिंगटन डीसी। डोनाल्ड ट्रंपने अपनी तीन दिवसीय चीन यात्रा के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका और चीन इस बात पर सहमत हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। इसके साथ ही दोनों देशों का मानना है कि, दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट हर हाल में खुला रखना चाहिए।

चीन दौरे से लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति समेत कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ईरान को नहीं मिलने चाहिए परमाणु हथियार

ट्रंप ने कहा कि, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बेहद कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, चीन भी यह समझता है कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल व्यापार और सप्लाई चेन के लिए बेहद जरूरी है। 

ट्रंप ने कहा, मेरे मन में राष्ट्रपति शी के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने बहुत मजबूती से कहा कि, ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिल सकते। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना चाहिए।

ट्रंप का दावा- होर्मुज पर अमेरिका का कंट्रोल

ट्रंप ने दावा किया कि, फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना की आर्थिक और समुद्री नाकेबंदी के कारण ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, पिछले ढाई हफ्तों में ईरान को हर दिन लगभग 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। ट्रंप ने कहा कि, इस दौरान ईरान कोई बड़ा व्यापारिक कारोबार नहीं कर पाया।

Donald Trump

ताइवान मुद्दे पर भी हुई लंबी बातचीत

चीन दौरे के दौरान ताइवान का मुद्दा भी चर्चा का बड़ा केंद्र रहा। ट्रंप ने बताया कि, शी जिनपिंग ताइवान में किसी भी तरह के स्वतंत्रता आंदोलन या संघर्ष के खिलाफ हैं, क्योंकि इससे बड़ा अंतरराष्ट्रीय टकराव हो सकता है। ट्रंप ने कहा कि, उन्होंने शी जिनपिंग की बात ध्यान से सुनी, लेकिन इस मुद्दे पर अपनी ओर से ज्यादा टिप्पणी नहीं की। हालांकि दोनों नेताओं के बीच ताइवान और हथियारों की बिक्री को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई।

1982 के समझौते पर ट्रंप का जवाब

पत्रकारों ने ट्रंप से 1982 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा दिए गए उस आश्वासन को लेकर सवाल किया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ताइवान को हथियार बेचने के फैसले में चीन से सलाह नहीं लेगा। इस पर ट्रंप ने कहा कि, वह समझौता बहुत पुराना हो चुका है और मौजूदा हालात अलग हैं। उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग ने खुद ताइवान को हथियारों की बिक्री का मुद्दा उठाया और दोनों नेताओं के बीच इस पर खुलकर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा, हमने ताइवान पर काफी विस्तार से बातचीत की। आगे क्या फैसला होगा, यह मैं तय करूंगा।

दुनिया को एक और युद्ध की जरूरत नहीं

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस समय किसी बड़े विदेशी युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता। उन्होंने कहा कि दुनिया पहले से कई तनावों से गुजर रही है और ऐसे समय में शांति बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, दुनिया को 9500 मील दूर एक और युद्ध की जरूरत नहीं है। अमेरिका फिलहाल अच्छी स्थिति में है और हम बड़े संघर्ष से बचना चाहते हैं।

Twitter Post

पश्चिम एशिया पर बढ़ी वैश्विक चिंता

ट्रंप और शी जिनपिंग की यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और ताइवान को लेकर अमेरिका-चीन संबंध वैश्विक राजनीति के सबसे अहम मुद्दों में बने हुए हैं। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल व्यापार का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। यहां किसी भी तरह का तनाव सीधे वैश्विक तेल कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकता है। अब ट्रंप के इन बयानों के बाद दुनिया की नजर अमेरिका, चीन और ईरान के बीच आगे होने वाली कूटनीतिक गतिविधियों पर टिकी हुई है।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts