ओंकारेश्वर नहर में बड़ा हादसा :नहाने गए 3 मजदूरों की डूबने से मौत, तीनों के शव बरामद

खंडवा के ओंकारेश्वर में कोठी हेलीपैड क्षेत्र स्थित नहर में नहाने गए तीन मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों ओंकारेश्वर-मोरटक्का सड़क परियोजना में कार्यरत थे। रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान चलाकर सभी शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नहाने गए 3 मजदूरों की डूबने से मौत, तीनों के शव बरामद

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में कोठी हेलीपैड क्षेत्र स्थित नहर में नहाने के दौरान तीन मजदूरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों मजदूर ओंकारेश्वर-मोरटक्का निर्माणाधीन सड़क परियोजना में काम कर रहे थे।

नहाने गए थे तीनों श्रमिक

पुलिस के अनुसार, निर्माण कंपनी में डंपर चालक रामचरण (53), निवासी खेरदा, खरगोन ने मांधाता थाने में सूचना दी कि उनके साथी कर्मचारी सुनील साहू, भगवानदास साहू और अनिकेत यादव 10 जून की शाम को कोठी नहर में नहाने के लिए गए थे।

कैंप नहीं लौटे तो शुरू हुई तलाश

अगले दिन जब तीनों मजदूर अपने कैंप में वापस नहीं पहुंचे, तो सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर किनारे पहुंचने पर उनके कपड़े और अन्य सामान मिले। इसके बाद उनके नहर में डूबने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुनील साहू (20), निवासी सीधी और अनिकेत यादव (करीब 25), निवासी गोपालगंज, बिहार के शव घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर बरामद किए गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Breaking News

तीसरे मजदूर भगवानदास साहू (20) का सुबह तक कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस और बचाव दल लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। आखिरकार शाम करीब 5 बजे उसका शव भी घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बरामद कर लिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

तीनों मजदूरों के शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद निर्माण परियोजना में काम करने वाले श्रमिकों में शोक का माहौल है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts