Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर :कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसपीएस तोमर बने ईसी मेंबर, बोले-छात्र हित सर्वोपरि

उच्च शिक्षा विभाग ने गुना स्थित क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के लिए 6 नए कार्यपरिषद (ईसी) सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें राजमाता विजयाराजे कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपीएस तोमर को भी सदस्य बनाया गया है।
Follow on Google News
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसपीएस तोमर बने ईसी मेंबर, बोले-छात्र हित सर्वोपरि
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। उच्च शिक्षा विभाग ने गुना स्थित क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के लिए 6 नए कार्यपरिषद (ईसी) सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें राजमाता विजयाराजे कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कृषि विज्ञान केंद्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपीएस तोमर को भी सदस्य बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर डॉ. तोमर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता छात्रों के हितों की रक्षा करना होगी, क्योंकि किसी भी विश्वविद्यालय और कॉलेज की असली पहचान उसके छात्र ही होते हैं।

    शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

    डॉ. तोमर ने बताया कि विश्वविद्यालय का मुख्य कार्य शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार समय पर परीक्षाएं कराना, परिणाम जारी करना और कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करना होता है। उन्होंने कहा कि ईसी मेंबर के रूप में वे कुलपति और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाएंगे। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और संस्थान के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: युवा विधायक सम्मेलन: सीएम मोहन यादव ने बताए सफल राजनीति के मूल मंत्र, बोले-जनसेवा से ही मिलेगी राजनीति में सफलता

    नए विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने की चुनौती

    उच्च शिक्षा विभाग ने ग्राम पंचायत परवाह, तहसील बमौरी जिला गुना के राकेश सहरिया को भी कार्यपरिषद सदस्य नियुक्त किया है। राकेश सहरिया पहले जीवाजी विश्वविद्यालय में भी ईसी मेंबर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नया है, इसलिए इसे बेहतर दिशा में आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। समय पर परीक्षाएं और जल्द परिणाम घोषित करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

    डॉ. किशन यादव को मिली कुलपति की जिम्मेदारी

    शासन ने विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में डॉ. किशन यादव की नियुक्ति की है। नए कुलपति और कार्यपरिषद के सदस्यों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलने और छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts