People's Update
Sunday, March 15, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Sunday, March 15, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    'हम लोग तेजस्वी यादव के साथ', बोले AIMIM विधायक मुर्शीद आलम
    पाक क्रिकेटर सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
    चुनाव में ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा वोटर: CEC ज्ञानेश कुमार
    चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फेक न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी: CEC ज्ञानेश कुमार
    चार मई को आएंगे चुनाव परिणाम
    बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग
    असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव
    नेपाल में भारतीयों को लेकर जा रही बस पलटी, 7 की मौत; कई घायल
    UAE: फुजैराह पोर्ट पर तेल लोडिंग फिर हुई शुरू
    अरब देशों में नागरिक ठिकानों पर हमलों के पीछे इजरायल हो सकता है: ईरान
    LPG जमाखोरी पर सख्त सरकार, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी: रेखा गुप्ता
    ईरान जंग के बीच अमेरिका को इस देश ने दिया तगड़ा झटका
    तमिलनाडु में भाजपा का पावर गेम, थलापति विजय को 80 सीटें ऑफर की
    बंगाल चुनाव के लिए BJP की बड़ी रणनीति- ममता पर नहीं, TMC को साधेंगे
    कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
    5 राज्यों में चुनाव को लेकर शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    उरी में आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
    राजधानी दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज,आसमान में छाए बादल
    UAE को लेकर एअर इंडिया की एडवाइजरी, कई उड़ानें रद्द
    मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
    चित्तौड़गढ़ में ‘जौहर श्रद्धांजलि समारोह’ में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ
    सुरक्षा कारणों से अमेरिकी कर्मचारियों को ओमान छोड़ने का आदेश
    सुबह-सुबह बदला दिल्ली का मौसम, कई इलाकों में बारिश
    ईरान के खर्ग द्वीप पर फिर बरस सकते हैं बम, डोनाल्ड ट्रंप ने दिए नए हमले के संकेत
    इराक की लानाज रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक, आग पर काबू लेकिन संचालन बंद
    अकासा एयर ने आज से फ्लाइट टिकट पर 199 से 1300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लागू किया
    मसूरी में शाही अंदाज में हुई कुलदीप-वंशिका की शादी
    राज्यसभा चुनाव- भाजपा ने ओडिशा से 82 विधायक पारादीप भेजे
    PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    गुना: CM डॉ. मोहन यादव ने 5138 करोड़ की सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण, पीकेसी लिंक से चंबल-मालवा के 13 जिलों को होगा फायदा

    Publish Date: 26 Jul 2025, 1:34 PM (IST)Updated On: 27 Jul 2025, 11:33 PM (IST)Reading Time: 10 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      गुना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीनागंज में आयोजित विशाल जनसभा में प्रदेशवासियों को विकास की सौगातें देते हुए कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं। उन्होंने कुंभराज वृहद सिंचाई परियोजना का लोकार्पण कर 5138 करोड़ रुपए की लागत से सिंचाई के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत की।

      इस परियोजना से 30 हजार हेक्टेयर भूमि को बारहमासी सिंचाई सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) लिंक परियोजना को विकास का जलपथ बताते हुए कहा कि इससे चंबल-मालवा अंचल के 13 जिलों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

      Uploaded media

      55 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा सिंचाई रकबा

      मुख्यमंत्री ने बताया कि 2003 से पहले प्रदेश में सिंचाई का रकबा मात्र 7 लाख हेक्टेयर था, जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 55 लाख हेक्टेयर कर दिया है। कुंभराज परियोजना से न केवल गुना, बल्कि राजस्थान समेत कुल 26 जिलों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि गुना का गुलाब और धनिया देशभर में अपनी खुशबू और स्वाद के लिए पहचाना जाता है।

      लाड़ली बहनों को मिलेगा भाई दूज का विशेष शगुन

      मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना की नई किस्त की घोषणा करते हुए कहा कि दीपावली के बाद भाई दूज से प्रत्येक बहन को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे, जिसे 2028 तक बढ़ाकर 3000 रुपए किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में कार्यरत बहनों को 14,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि और युवाओं को रोजगार पर 5000 रुपए की सहायता दी जाएगी।

      गरीबों को पक्का मकान, मुफ्त इलाज और राशन

      मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त इलाज और राशन की सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार ने भी 6000 रुपए जोड़कर किसानों को सालाना 12,000 रुपए की सहायता शुरू कर दी है। सोलर पंप योजना से किसानों को बिजली बिल से राहत और दुग्ध उत्पादन के लिए प्रति गाय 40 रुपए अनुदान की भी घोषणा की गई।

      धार्मिक स्थलों को मिलेगा धाम का स्वरूप

      मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि सरकार भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को धाम के रूप में विकसित करेगी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को कांग्रेस की विफलता बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर यह मंदिर आजादी के तुरंत बाद बन गया होता, तो अयोध्या आज आध्यात्मिक पर्यटन का वैश्विक केंद्र होता।

      पीकेसी योजना से लाखों किसानों को फायदा

      जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जानकारी दी कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) लिंक परियोजना की कुल लागत 72,000 करोड़ रुपये है, जिससे 6.14 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 40 लाख लोगों को सिंचाई व पेयजल मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अगले वर्ष तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

      नगर परिषद को नगरपालिका बनाने की मांग

      सभा में चांचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने चांचौड़ा-बीनागंज नगर परिषद को नगरपालिका का दर्जा देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र सभी मापदंड पूरे करता है और शीघ्र निर्णय की अपेक्षा है। सांसद रोडमल नागर ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों की पूर्ति बताया।

      मुख्यमंत्री ने बीमार बेटी के लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 4 लाख और एक अन्य महिला को 1 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही बीनागंज में गोशाला के विकास हेतु 12 लाख रुपए की सहायता भी मंज़ूर की।

      सभा में मुख्यमंत्री को गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमा, गुलाब और धनिया भेंट किए गए। महिलाओं ने उन्हें तिलक कर राखी बांधी। कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया गया।

      गुना की संस्कृति को बताया अद्वितीय संगम

      मुख्यमंत्री ने कहा, “गुना की संस्कृति चंबल-ग्वालियर की ठाएं-ठाएं और मालवा की मिठास का अद्भुत संगम है।”

      सभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, किसान और महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनके उत्साह ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      guna news

      Peoples Samachar

      peoples update

      Cm Dr. Mohan Yadav Irrigation Project Guna

      Cm Mohan Yadav In Guna

      Irrigation Project Guna

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Wasif Khan
      By Wasif Khan

      फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      जबलपुर में एक गांव ऐसा जहां 75 फीसदी घरों में जलती है बॉयोगैस

      Peoples Update Special :जबलपुर में एक गांव ऐसा जहां 75 फीसदी घरों में जलती है बॉयोगैस

      मढ़ई में वन्यजीव अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी का मामला, मैनेजर और नेचुरलिस्ट गिरफ्तार

      सोहागपुर:मढ़ई में वन्यजीव अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी का मामला, मैनेजर और नेचुरलिस्ट गिरफ्तार

      12वीं हिंदी परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से उठा विवाद

      CG News:12वीं हिंदी परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से उठा विवाद

      केपी यादव और ब्रजेन्द्र यादव के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज नेता

      निगम-मंडल नियुक्तियों पर सियासी खींचतान:केपी यादव और ब्रजेन्द्र यादव के मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्गज नेता

      कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या, आपसी विवाद में युवकों ने किया था हमला

      कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या, आपसी विवाद में युवकों ने किया था हमला

      कॉलेजों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सस्ते होंगे, अब 1 हजार रुपए में मिलेगी विश्वविद्यालय से मान्यता

      Education News:कॉलेजों में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स सस्ते होंगे, अब 1 हजार रुपए में मिलेगी विश्वविद्यालय से मान्यता

      मैहर में 10 दिन बाद फिर शुरू हुई मां शारदा मंदिर की रोपवे सेवा

      चैत्र नवरात्रि की तैयारी :मैहर में 10 दिन बाद फिर शुरू हुई मां शारदा मंदिर की रोपवे सेवा

      शराब पिलाकर चाचा ने की भतीजे की हत्या

      भिंड में खौफनाक मर्डर:शराब पिलाकर चाचा ने की भतीजे की हत्या

      सबको माफ करते हुए जाओ, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

      हरीश राणा को अंतिम विदाई: सबको माफ करते हुए जाओ, भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल

      सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

      मध्य प्रदेश के युवक ने अकेले साफ की पूरी नदी,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....