Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal: आज से घर-घर जाकर BLO करेंगे मतदाताओं का सत्यापन, चुनाव आयोग ने कहा- SIR से लोकतांत्रिक प्रक्रिया होगी मजबूत

आज से देश के कई राज्योें में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब BLO आपके घर आएं, तो कृपया उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें और अपने नाम, पते और EPIC (मतदाता पहचान पत्र) से जुड़ी जानकारी सही-सही दें।
Follow on Google News
आज से घर-घर जाकर BLO करेंगे मतदाताओं का सत्यापन, चुनाव आयोग ने कहा- SIR से लोकतांत्रिक प्रक्रिया होगी मजबूत

भोपाल। भारत के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान शुरू होने जा रहा है। इस सूची में मध्य प्रदेश भी शामिल है। पूरे प्रदेश में आज से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा।

BLO घर-घर जाकर लेंगे जानकारी

इस क्रम में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) हर घर जाकर मतदाताओं के नाम, पता जैसी जरूरी जानकारी लेंगे। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब BLO आपके घर आएं, तो कृपया उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें और अपने नाम, पते और EPIC (मतदाता पहचान पत्र) से जुड़ी जानकारी सही-सही दें।

हर नागरिक को देनी होगी सही जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजिव कुमार झा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को और अधिक सटीक बनाना है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि 1 जनवरी 2026 तक जो नागरिक 18 वर्ष के पूरे हो जाएंगे, उनका ही नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। सूची में नाम जोड़वाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आवश्यक फॉर्म भरकर BLO को देना होगा। वहीं, यदि किसी नागरिक ने अपना पता बदल लिया हो या उसका निधन हो गया है, तो उसके परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी BLO को देनी होगी, ताकि सूची से उसका नाम हटाया जा सके।

निर्वाचन आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि BLO सर्वेक्षण के दौरान कोई भी दस्तावेज अपने पास नहीं रखेंगे, वे केवल आवश्यक जानकारी दर्ज करेंगे। नागरिकों को अपनी पहचान दिखाकर सत्यापन में सहयोग करना चाहिए।

SIR लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करेगा मजबूत 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे BLO को सही जानकारी दें और सक्रिय रूप से इस अभियान में भाग लें, ताकि प्रदेश की मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बन सके।

9 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में होगा SIR

बता दें, देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मंगलवार से शुरू होगा। इनमें 9 राज्य जबकि 3 केंद्रशासित प्रदेश हैं।  एसआईआर अभियान 4 नवंबर से गणना चरण के साथ शुरू होगा और 4 दिसंबर तक चलेगा। चुनाव आयोग 9 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी करेगा। नागरिक इस सूची के अपने नाम से संबंधित दावा या आपत्ति 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

Priyanshi Soni
By Priyanshi Soni

Latest Posts