हैवानियत की हदें पार!गुजरात में निर्भया जैसा सलूक, 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म; प्राइवेट पार्ट में डाली रोड

गुजरात के राजकोट में 6 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत। आरोपी ने गला घोंटकर दुष्कर्म की कोशिश की और रॉड से हमला किया। बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने गहन जांच के बाद मध्य प्रदेश के मजदूर रामसिंह तेरसिंग को गिरफ्तार किया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
Follow on Google News
गुजरात में निर्भया जैसा सलूक, 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म; प्राइवेट पार्ट में डाली रोड
Source - AI Generate Image
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुजरात के राजकोट जिले के आथकोट गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की एक मासूम बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की गई है। जानकारी के अनुसार, एक मजदूर की बेटी खेतों में खेल रही थी। तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ यह घिनौना अपराध किया।

    जांच में पता चला है कि आरोपी ने बच्ची का गला घोंटकर रेप करने की कोशिश की। जब बच्ची ने दर्द के मारे चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तो गुस्से में आकर दरिंदे ने उसके गुप्त अंग में एक रॉड जैसा हथियार डाल दिया। बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई और आरोपी उसे अर्ध-बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।

    ये भी पढ़ें: 2017 रेप केस में मिली बेल, कोर्ट ने छह लोगों को ठहराया दोषी

    खून से लथपथ मिली मासूम

    जब बच्ची के परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया, तो वह उन्हें पास ही खून से लथपथ मिली। इस हालत में अपनी बेटी को देखकर परिवार सदमे में आ गया। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकोट के सरकारी बच्चों के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    मामले की गंभीरता को देखते हुए राजकोट पुलिस ने तुरंत विशेष टीमें बनाईं। पुलिस ने लगभग 100 लोगों से पूछताछ की, आसपास के गांवों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल डेटा की भी जांच की।

    इसके बाद, विशेषज्ञों की मदद से बच्ची को आरोपी की पहचान करने के लिए कहा गया, और उसने उसे पहचान लिया। लंबी तलाश के बाद पुलिस ने आखिर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रामसिंह तेरसिंग है, जो मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का रहने वाला है।

    ये भी पढ़ें: इंदौर में रेप के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव.. DAVV की छात्रा को धमकाकर धर्म बदलवाने का खेल बेनकाब

    तीन बेटियों का बाप है आरोपी

    बताया जा रहा है कि 35 साल का आरोपी रामसिंह खुद तीन बच्चों का पिता है। रिपोर्ट के अनुसार, रामसिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts