गुजरात सरकार में हुआ बड़ा फेरबदल,16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल साढ़े 11 बजे नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह

Follow on Google News
गुजरात सरकार में हुआ बड़ा फेरबदल,16 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल साढ़े 11 बजे नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गांधीनगर। गुजरात सरकार में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हो गया है। दरअसल गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। मख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल कुछ देर में राज्यपाल को इन मंत्रियों का इस्तीफा सौंपेंगे। कल गांधीनगर में सुबह 11.30 बजे नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नए मंत्रिमंडल में  2 उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें कांग्रेस से भाजपा में जुड़े विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। दरअसल गुरुवार रात 8 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सभी मंत्रियों को अपने घर बुलाया है। पार्टी प्रदर्शन के आधार पर नए चेहरों को मौका दे सकती है।  शपथग्रहण में  कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे जिनमें जेपी नड्डा सहित गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।

    मौजूदा कैबिनेट में 17 मंत्री 

    बता दें गुजरात की मौजूदा कैबिनेट में सीएम पटेल समेत 17 मंत्री हैं। इनमें आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। सभी भाजपा विधायकों और मंत्रियों को दो दिन तक गांधीनगर में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन भी विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी है, उन्हें फोन कर सूचना दी गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल गुजरात आएंगे। शाम तक मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मुंबई में एक कार्यक्रम से गुजरात लौटेंगे। और फिर रात 8 बजे उनके आवास पर मीटिंग होगी।

    अमित शाह रात में पहुचेंगे गुजरात

    गुजरात में मंत्रिमंडल उथल-पुथल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार रात करीब 9 बजे गुजरात जाएंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शुक्रवार सुबह गुजरात पहुंचेंगे। आमतौर पर जब मंत्रिमंडल विस्तार होता है, तो भाजपा आलाकमान के इतने नेता एक साथ मौजूद नहीं होते, लेकिन गुजरात सरकार में हलचल तेज हो गई है जिससे सरकार में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

    कांग्रेस से आएं चेहरों को मिल सकता है मंत्रीपद

    इस फेरबदल का मुख्य कारण निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर देखा जा रहा है। राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा अपने मंत्रिमंडल फेरबदल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को टारगेट करेगी। नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री के नाम पर भी मुहर लग सकती हैं। वर्तमान में 16 में से 7-10 मंत्रियों को ड्रॉप करने और 5-7 मंत्रियों को रिपीट किए जाने की चर्चाएं है। इसके अतिरिक्त नए चेहरों में कांग्रेस से आए अर्जुन मोढवाड़िया, अल्पेश ठाकोर, सीजे चावड़ा और हार्दिक पटेल को भाजपा मंत्रीपद दे सकती है। सौराष्ट्र से जयेश रादडिया और जीतू वाघानी को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है। 
    खबरे हैं कि भाजपा पाटीदारों को ज्यादा मौके दे सकती है। इसके अलावा, उत्तर गुजरात से ठाकोर समुदाय के नेता को भी अच्छे विभाग मिल सकते हैं। वहीं हटाए जाने वाले राज्य मंत्रियों में मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, पंचायत मंत्री बच्चूभाई खाबर, वन एवं पर्यावरण मंत्री मुकेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भीखूसिंह परमार और आदिवासी विकास मंत्री कुंवरजी हलपति शामिल हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts