Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : समूह लोन दिलवाने के नाम पर ठगी, आधार कार्ड में फोटो की करते थे एडिटिंग, दो शातिर महिला गिरफ्तार

Follow on Google News
इंदौर : समूह लोन दिलवाने के नाम पर ठगी, आधार कार्ड में फोटो की करते थे एडिटिंग, दो शातिर महिला गिरफ्तार
इंदौर। शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में समूह लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाली दो महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों महिलाओं ने पहले इलाके में रहने वाले कई मध्यमवर्गीय परिवारों से उनके आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी महज लोन दिलाने के नाम पर ले ली। जब काफी समय तक उनके खातों में रुपए नहीं आया तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई। फरियादियों की शिकायत पर दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये समूह लोन दिलाने के नाम पर अब तक सैकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बन चुकी है।

महिलाओं को समूह लोन दिलाने का दिया झांसा

थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल के अनुसार, चंदन नगर इलाके के रहने वाले कुछ फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी फर्जी हस्ताक्षर, आधार और पैन कार्ड में फोटो व नाम बदलकर कुछ महिलाओं ने उनके साथ समूह लोन दिलवाने का वादा किया। लेकिन जब काफी समय तक महिलाओं को लोन नहीं मिला तो उन्हें इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। देखें वीडियो..

लोन रिकवरी करने वाले पहुंचे घर

फरियादी रजिया बिपति शेखर रशीद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इलाके में रहने वाली आरोपी शबनम, मुन्नी बाई और उसके साथी सोनू ने उन्हें कुछ समय पहले समूह लोन दिलवाने के नाम पर उनसे आधार कार्ड और पैन कार्ड लिए थे। उन्हें 1 लाख से 70 हजार तक लोन दिलाने की बात की थी। लेकिन, फरियादी को इसकी जानकारी उसे समय लगी जब लोन रिकवरी करने वाले एजेंट उनके घर पहुंचे। उन्होंने समूह लोन की किस्त समय पर न देने की बात कही। फरियादियों ने बताया कि एजेंट के आने के बाद उन्हें यह जानकारी लगी कि उनके नाम से समूह लोन हो चुका है। लेकिन उनके खाते में रुपए नहीं आए हैं। एजेंट द्वारा उन्हें उनके दिए गए आधार कार्ड जब दिखाए गए तो उस पर फोटो और नाम अन्य व्यक्ति का था। जबकि, पता फरियादी का था। जिस पर आरोपियों द्वारा फरियादी के आधार कार्ड में हेरफेर कर समूह लोन निकाल लिया गया।

आरोपी ने कई महिलाओं को बनाया शिकार

चंदन नगर पुलिस द्वारा अब फरियादियों के आधार पर आरोपियों से यह जानकारी जुटा जा रही है कि उन्होंने इससे पहले कितने व्यक्तियों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी की। समूह लोन दिलाने के नाम पर क्या इलाके में अन्य फरियादी भी घूम रहे हैं। क्योंकि, समूह लोन काफी छोटा होता है। यह घर बैठे छोटा व्यवसाय करने के लिए दिया जाता है। आरोपी महिलाओं ने इलाके में रहने वाली कई महिलाओं को समूह लोन के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- इंदौर : खाना खाने के लिए दादा ने डांटा तो नाराज होकर छात्रा ने लगाई फांसी, चली गई जान मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts