Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कौन है 10 लाख रुपए का इनामी आतंकी लखबीर सिंह लांडा, जिसे भारत ने किया आतंकी घोषित; जानें क्या हैं आरोप

Follow on Google News
कौन है 10 लाख रुपए का इनामी आतंकी लखबीर सिंह लांडा, जिसे भारत ने किया आतंकी घोषित; जानें क्या हैं आरोप
चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले लखबीर सिंह लांडा पर भारत सरकार की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। गृह मंत्रालय ने लांडा को आतंकवादी घोषित किया है। वह पंजाब के मोहाली में पुलिस के इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हुए RPG अटैक का मास्टरमाइंड है। वह अभी कनाडा में बैठकर भारत के खिलाफ गतिविधियां चलाता रहाता है। लखबीर सिंह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का नेता और एक गैंगस्टर है। वह पाकिस्तान से भारत में हथियारों की तस्करी का मुख्य सूत्रधार है।

गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

शुक्रवार 29 दिसंबर को गृह मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में बताया गया कि लखबीर सिंह पाकिस्तान से भारत में तस्करी होने वाले हथियारों और आईईडी डिवाइस में मुख्य सूत्रधार रहा है।

यह है आरोप

मई 2022 में जब पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले हुए थे, उसका मास्टरमाइंड लखबीर सिंह लांडा ही था। लखबीर सिंह लांडा पर RPG अटैक के साथ ही पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीमा पार से आईडी, हथियार और विस्फोटकों की सप्लाई करने का भी आरोप है। यह आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करना, जबरन वसूली, मर्डर, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे कई मामलों में शामिल है।

खालिस्तान समर्थक गतिविधियों से भी जुड़ा है नाम

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की तरफ से उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस पर खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में भी बड़ी भूमिका निभाने का आरोप है। पिछले कई सालों से NIA और पंजाब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

10 लाख रुपए का रखा था इनाम

NIA ने सितंबर महीने में BKI के आतंकी लखबीर सिंह लांडा और हरविंदर सिंह रिंदा के साथ पांच आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की थी। जिसमें लांडा के ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। लेकिन कनाडा में रहने की वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। अब उसे आतंकी घोषित कर भारत सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत सरकार अब उसे कनाडा से प्रत्यर्पण कर भारत लाने की कोशिश करेगी। इसके अलावा, परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह और यादविंदर सिंह पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। ये सारे लांडा के सहयोगी हैं। ये भी पढ़ें- Weather Update : दिल्ली से लेकर हिमाचल तक फैली कोहरे की परत, यूपी के 30 जिलों में रेड अलर्ट जारी; जानें देशभर का मौसम अपडेट
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts