PlayBreaking News

Gold-Silver Price Today:सोना ₹3018 महंगा होकर ₹1.48 लाख के करीब, चांदी ₹9991 उछली; ऑल टाइम हाई से अब भी ₹28 हजार सस्ता गोल्ड

आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोना ₹3018 महंगा होकर ₹1.48 लाख के करीब पहुंच गया है जबकि चांदी भी ₹9991 उछली है।
Follow on Google News
सोना ₹3018 महंगा होकर ₹1.48 लाख के करीब, चांदी ₹9991 उछली; ऑल टाइम हाई से अब भी ₹28 हजार सस्ता गोल्ड
AI Generated Image

मिडिल ईस्ट तनाव और ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 3018 रुपए बढ़कर करीब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 1 किलो चांदी के दाम में भी बड़ी उछाल दर्ज की गई और इसकी कीमत 9991 रुपए बढ़कर करीब 2.42 लाख रुपए हो गई।

सालभर में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

इस साल सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोने का दाम 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी 2026 को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद कीमतों में गिरावट आई और अब भी सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 28 हजार रुपए सस्ता चल रहा है। वहीं चांदी ने भी इस साल रिकॉर्ड बनाया था। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी। इसके मुकाबले मौजूदा कीमत अब भी करीब 1.44 लाख रुपए कम है।

मैगी में कीड़े मिलने के बाद बड़ा एक्शन: FSSAI ने नेस्ले और KFC को भेजा नोटिस, कंपनी से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे निवेशक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हलचल और आर्थिक अनिश्चितता के चलते निवेशक फिर से गोल्ड और सिल्वर जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से बुलियन मार्केट में खरीदारी बढ़ी है और कीमतों में तेजी आई है।

Featured News

ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से बाजार में तेजी: सेंसेक्स 1695 अंक उछला, निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23623 पर बंद

सोने-चांदी में तेजी रहने की उम्मीद

बाजार जानकारों के मुताबिक अगर ग्लोबल तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव जारी रहता है तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और तेजी देखने को मिल सकती है। हालांकि मुनाफावसूली के चलते बीच-बीच में कीमतों में हल्की गिरावट भी संभव है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts