ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से बाजार में तेजी:सेंसेक्स 1695 अंक उछला, निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23623 पर बंद

ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौते की खबर से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज हुई। इसी उम्मीद से सेंसेक्स में 1695 अंकों की शानदार तेजी दर्ज हुई वहीं निफ्टी भी 461 अंक चढ़कर 23623 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 1695 अंक उछला, निफ्टी 461 अंक चढ़कर 23623 पर बंद
AI Generated Image

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ जिसके चलते सेंसेक्स 1,695 अंकों की बड़ी छलांग लगाकर 75,527 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 461 अंक चढ़कर 23,622 पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में मजबूती दिखाई दी। दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा और अंत तक बाजार ऊपरी स्तरों पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। निवेशकों ने बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयरों में जमकर खरीदारी की।

टॉप निफ्टी गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1781268452544

ये भी पढ़ें: मैगी में कीड़े मिलने के बाद बड़ा एक्शन: FSSAI ने नेस्ले और KFC को भेजा नोटिस, कंपनी से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

/img/116/1781268490063

ट्रम्प के बयान से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान रहा। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने एक नए समझौते को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार नहीं रखेगा और डील पूरी होने पर होर्मुज जलडमरूमध्य भी खोल दिया जाएगा। हालांकि ईरान की ओर से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन संभावित समझौते की खबर ने ग्लोबल बाजारों में सकारात्मक माहौल बना दिया। इसका असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

तेजी के बावजूद विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रही। गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने 1,987 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। पिछले सात दिनों में विदेशी निवेशक 14,234 करोड़ रुपए और बीते 30 दिनों में 75,139 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार बाजार को सपोर्ट दे रहे हैं। गुरुवार को DIIs ने 4,225 करोड़ रुपए की खरीदारी की। पिछले सात दिनों में घरेलू निवेशकों ने 18,673 करोड़ रुपए और बीते 30 दिनों में 94,083 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो जाएगी पावर बैंक की जरूरत? 8000mAh बैटरी के साथ टेक्नो का बड़ा दांव

बाजार में आगे भी रह सकती है तेजी

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम होता है और तेल सप्लाई सामान्य रहती है तो ग्लोबल बाजारों में राहत का माहौल बन सकता है। इससे भारतीय शेयर बाजार को भी आगे सहारा मिल सकता है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts