Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जब अनंत-ईशा ने याद दिलाया जियो का सफर, 'भावुक हुए मुकेश अंबानी, छलक पड़े आंसू', जियो की धमाकेदार लिस्टिंग ने रचा इतिहास!

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में एंट्री अंबानी परिवार के लिए यादगार बन गई। अनंत और ईशा अंबानी ने कंपनी की सफलता के साथ परिवार के पुराने सपनों को भी याद किया। इस दौरान मुकेश अंबानी भावुक नजर आए। जियो का शेयर 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ, जिससे कंपनी देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई और रिलायंस समूह ने टाटा समूह को पीछे छोड़ दिया।
जब अनंत-ईशा ने याद दिलाया जियो का सफर, 'भावुक हुए मुकेश अंबानी, छलक पड़े आंसू', जियो की धमाकेदार लिस्टिंग ने रचा इतिहास!
भावुक हुए मुकेश अंबानी

मुंबई। जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए एक नया अध्याय खोल दिया। इस खास मौके पर मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत और बेटी ईशा की बातें सुनकर भावुक हो गए। दोनों ने जियो की शुरुआत, परिवार की मेहनत और कंपनी से जुड़े लोगों के योगदान को याद किया। दूसरी ओर, शेयर बाजार में भी जियो ने शानदार शुरुआत की। कंपनी का शेयर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,358 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इस लिस्टिंग के बाद जियो का बाजार मूल्य करीब 12.50 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

अनंत ने कहा, देश के लोगों ने बनाया जियो

अनंत अंबानी ने अपने भाषण में जियो की सफलता का श्रेय देश के लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी को हर भारतीय का प्यार और आशीर्वाद मिला है। अनंत ने मां, दादी और दोस्तों से जुड़े शब्दों के जरिए जियो नाम का खास मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के सपनों को पूरा करना ही कंपनी का असली उद्देश्य है।

X Post

कारोबार को पूजा मानते हैं अनंत

अनंत ने शेयर बाजार की घंटी की तुलना मंदिर की घंटी से की। उन्होंने कहा कि उनके लिए कारोबार पूजा जैसा है और जियो की सफलता देश के लोगों के साथ बांटने वाला प्रसाद है। उन्होंने अपने दादा धीरूभाई अंबानी के संघर्ष और पिता मुकेश अंबानी की मेहनत को भी याद किया। उनके भाषण के दौरान मुकेश अंबानी भावुक हो गए।

Jio Platforms IPO Listing: 1,358 पर खुला शेयर, पहले ही दिन 21.36% प्रीमियम; देश के सबसे बड़े IPO ने रचा इतिहास

ईशा ने सुनाई 1977 की कहानी

ईशा अंबानी ने बताया कि उनके पिता हाल ही में परिवार के साथ बातचीत में वर्ष 1977 के दिनों को याद कर रहे थे। उस समय मुकेश अंबानी रिलायंस के पहले आईपीओ पर काम कर रहे थे। ईशा के अनुसार, धीरूभाई अंबानी चाहते थे कि आम लोग भी कंपनी के विकास में हिस्सेदार बनें। जियो की लिस्टिंग को उन्होंने इसी सोच की अगली कड़ी बताया।

X Post

जियो का शेयर 21 फीसदी चढ़कर खुला

जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस से बढ़कर 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ। इस तरह निवेशकों को शुरुआत में करीब 21 फीसदी का प्रीमियम मिला। कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 12.50 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इस आंकड़े के साथ जियो, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

रिलायंस समूह ने टाटा को पछाड़ा

जियो की लिस्टिंग के बाद रिलायंस समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्य करीब 28.9 लाख करोड़ रुपये बताया गया। इसके साथ समूह ने लगभग 25.6 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाले टाटा समूह को पीछे छोड़ दिया। वहीं, करीब 16.6 लाख करोड़ रुपये के साथ अडाणी समूह तीसरे स्थान पर रहा।

कीबोर्ड फोन से AI रोबोट तक: BlackBerry का बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन, 275 मिलियन गाड़ियों वाले QNX के बाद अब Physical AI पर दांव

आकाश ने बताया भविष्य का प्लान

आकाश अंबानी ने जियो की आगे की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड सेवाओं और सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट पहुंचाने पर ध्यान देगी। उनका लक्ष्य नई तकनीक को देश के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts