Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लपटों का कहर!गोवा से ब्राजील, हांगकांग से सऊदी तक आग ने मचाई तबाही

हाल ही में दुनिया ने आग की भीषण घटनाओं का सामना किया। गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब से लेकर ब्राजील की COP30 समिट, हांगकांग की ऊँची इमारतों और सऊदी की राहों तक लपटों ने तबाही मचाई
गोवा से ब्राजील, हांगकांग से सऊदी तक आग ने मचाई तबाही
credit:- social media
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हाल ही में आग की कई दर्दनाक घटनाओं ने दुनिया को झकझोर दिया। गोवा की गलियों से लेकर ब्राजील की समिट और हांगकांग की ऊंची इमारतों से सऊदी की सड़कों तक आग की लपटों ने अचानक हमला बोला, दहशत फैली और अनगिनत मासूम जिंदगियां

    गोवा नाइटक्लब तबाही

    उत्तरी गोवा के अर्पोरा गांव में देर रात एक नाइटक्लब में LPG सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 23-25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर ने दम घुटने की वजह से जान गंवाई। फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी इस दुर्घटना का मुख्य कारण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया और मुआवजे का ऐलान किया।

    credit- social media

    credit- social media

    credit- social media

    credit- social media

    ये भी पढ़ें: पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आए 6 लोग, एक महिला की मौत

    ब्राजील- COP30 क्लाइमेट समिट में आग

    ब्राजील के बेलेम शहर में आयोजित UN COP30 सम्मेलन के एक मुख्य पवेलियन में अचानक आग भड़क उठी। घटना के समय हॉल में 50,000 से अधिक लोग मौजूद थे, जिससे अफरातफरी फैल गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें 13 से ज्यादा लोग घायल हुए, जबकि हजारों प्रतिनिधि और पत्रकार सुरक्षित बाहर निकाले गए। आग लगते समय भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी हॉल के अंदर मौजूद थे, जिन्हें तुरंत बाहर ले जाया गया।

    credit- social media

    credit- social media

    हांगकांग- आवासीय इमारत में भीषण आग

    हांगकांग के ताई पो स्थित वांग फुक कोर्ट में लगी आग ने 128 लोगों की जान ले ली है। 200 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। तीन दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 2,300 से अधिक फायर व एम्बुलेंस कर्मियों ने हिस्सा लिया। दुर्भाग्य से एक फायरफाइटर की भी मौत हुई और 12 घायल हुए। निर्माण कार्य में लापरवाही की जांच चल रही है और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    credit- social media

    credit- social media

    credit- social media

    credit- social media

    सऊदी- 45 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

    उमराह करने गए भारतीयों को ले जा रही बस मदीना के पास एक टैंकर से टकरा गई, जिससे बस में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 45 भारतीय, ज्यादातर तेलंगाना के, मारे गए। यह बस मक्का से मदीना जा रही थी जब देर रात यह दुर्घटना हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताया।

    Uploaded media

    आंध्र प्रदेश- बस में आग से 20 लोगों की मौत

    हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर एक बस और बाइक की टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। इसमें 20 लोगों की मौत हुई, जिनमें बाइक सवार भी शामिल है। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई और ईंधन टैंक से रिसाव के कारण आग फैल गई।

    credit- social media

    credit- social media

    ये भी पढ़ें: चमन और स्पिन बोल्डक में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

    तेलंगाना- फैक्ट्री विस्फोट में हुई 32 मौतें

    संगारेड्डी जिले के पाशमिलारम औद्योगिक क्षेत्र में सिगाची इंडस्ट्रीज की दवा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। बिल्डिंग के ढहने से मौतों का आंकड़ा 32 तक पहुंच गया, जबकि कई मजदूर घायल हुए। विस्फोट एमसीसी सुखाने वाली यूनिट में हुआ था, जहां कई कर्मचारी काम कर रहे थे।

    Uploaded media
    credit- social media

    credit- social media

     

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts