Goa Nightclub Fire :अरपोरा क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से 25 की मौत, क्लब का मैनेजर गिरफ्तार

गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट (Goa Nightclub Fire) के बाद लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर कर्मचारी दम घुटने से मारे गए। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिए। सुरक्षा नियमों की अनदेखी हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।
Follow on Google News
अरपोरा क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट से 25 की मौत, क्लब का मैनेजर गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पणजी। गोवा के अरपोरा में एक नाइट क्लब में भीषण हादसा हो गया। यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोगों की मौत हो गई, फिलहाल घायलों का आंकड़ा सामने नहीं आया है। आधी रात हुए इस Goa Nightclub Fire में सिर्फ कुछ ही मिनटों में हालात इतने खराब हो गए कि लोग बाहर निकल भी नहीं पाए। यह घटना एक बार फिर बताती है कि फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी कितनी बड़ी त्रासदी ला सकती है।गोवा पुलिस ने क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

    आग और धुएं में घिरा क्लब

    जानकारी के मुताबिक, हादसा उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव के लोकप्रिय रेस्टोरेंट-कम-नाइट क्लब Birch by Romeo Lane में हुआ। यहां शनिवार देर रात किचन एरिया में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में किचन से लेकर बेसमेंट तक धुआं भर गया। उस समय क्लब में बड़ी संख्या में स्टाफ और कुछ टूरिस्ट मौजूद थे।

    25 लोगों की मौत, 20 की दम घुटने से गई जान

    गोवा पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने पुष्टि की कि हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 4 टूरिस्ट और 14 स्टाफ शामिल हैं, जबकि 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। अधिकतर लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई, जबकि 3 लोग आग की लपटों में घिरकर जल गए। कई लोग घबराहट में बाहर निकलने के बजाय बेसमेंट की ओर भागे, जिससे हालात और खराब हो गए क्योंकि वहां पहले से घना धुआं भर चुका था।

    Twitter Post

    रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    दमकल विभाग, पुलिस और मेडिकल टीमों ने पूरी रात राहत कार्य चलाया। तेज लपटें और गहरा धुआं रेस्क्यू में बड़ी बाधा बने। दर्जनों लोगों को समय रहते बाहर निकाला गया। सभी शवों को बांबोलिम के गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने कहा कि, आग पर काबू पाने में पूरी रात लग गई।

    CM प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इसे “बहुत दर्दनाक और दुखद दिन” बताया। सीएम ने कहा कि, क्लब में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर खामियां दिखाई दे रही हैं। घटना की उच्च-स्तरीय जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। मृतकों में 3-4 पर्यटक भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि, क्लब के किचन स्टाफ की संख्या ज्यादा थी और अधिकतर वहीं काम कर रहे थे।

    Twitter Post

    PM ने किया सहायता राशि का ऐलान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में प्रभावित लोगों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

    Twitter Post

    फायर सेफ्टी नियमों का नहीं हुआ पालन

    प्रशासन की शुरुआती जांच में कई खामियां सामने आई हैं-

    • आपातकालीन निकास (Emergency Exit) पर्याप्त नहीं।
    • बेसमेंट में वेंटिलेशन बेहद खराब।
    • आग से निपटने के सिस्टम अधूरे।
    • भीड़ क्षमता से ज्यादा लोग मौजूद।

    इस बात के संकेत मिले हैं कि क्लब ने आवश्यक फायर NOC भी समय पर अपडेट नहीं की थी।

    MLA माइकल लोबो की मांग- सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट हो

    बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने कहा कि, यह घटना बेहद दर्दनाक है। ज्यादातर मारे गए लोग क्लब के कर्मचारी थे। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए राज्य के सभी नाइट क्लबों का फायर सेफ्टी ऑडिट जरूरी है। जिन क्लबों के पास अनुमति नहीं होगी, उनके लाइसेंस रद्द किए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि, कई लोग बेसमेंट की ओर भागे और वहीं दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

    Breaking News

    पुलिस ने बताया- 12:04 AM पर मिली सूचना

    गोवा DGP आलोक कुमार ने कहा कि कंट्रोल रूम को रात 12:04 बजे आग की सूचना मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम, एंबुलेंस तुरंत रवाना की गईं। उन्होंने बताया कि, आग पर काबू पा लिया गया है और अब पुलिस, FSL और प्रशासन मिलकर कारणों की जांच कर रहे हैं।

    देश में आग की घटनाओं का बढ़ता खतरा

    इस हादसे ने देशभर में फायर सेफ्टी की कमी पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले कुछ बड़े हादसे-

    हैदराबाद में बिल्डिंग आग: 17 मौतें

    कोलकाता होटल आग: 15 मौतें

    गुजरात मनोरंजन पार्क आग: 24 मौतें

    यह साफ दिखाता है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पूरे देश में एक बड़ी समस्या बन चुकी है।

    ये भी पढ़ें: हांगकांग में हाईराइज बिल्डिंग्स में लगी आग, 13 लोगों की मौत

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts