Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert :भोपाल के 15 इलाकों में कल बिजली रहेगी बंद, 4 से 6 घंटे बिजली कटौती

भोपाल के करीब 15 इलाकों में शुक्रवार को बिजली कंपनी के मरम्मत कार्य के कारण 4 से 6 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शिव नगर, चांदबाड़ी, शंकर नगर और वायरलेस कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में इसका असर पड़ेगा।
भोपाल के 15 इलाकों में कल बिजली रहेगी बंद, 4 से 6 घंटे बिजली कटौती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। शहर के करीब 15 इलाकों में शुक्रवार को चार से छह घंटे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी इन क्षेत्रों में सुधार और देखरेख का काम करेगी। इसके कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

    सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

    इस दौरान सिग्नेचर 360, पवित्र परिसर, कृष्णा हाइट, कस्तूरी रॉयल, इंद्रप्रस्थ हाइट और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

    सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

    शिव नगर, उड़िया बस्ती, शंकर नगर, कल्याण नगर, चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

    ये भी पढ़ें: भोपाल : 30-31 मार्च को युवा विधायकों का सम्मेलन, 3 राज्यों के 70 से ज्यादा MLA होंगे शामिल

    सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

    वायरलेस कॉलोनी और आसपास के इलाकों में इस समय के दौरान बिजली बंद रहेगी।

    बिजली कंपनी ने कहा है कि सुधार का काम पूरा होते ही आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts