NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो

NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया गया है। 12 से 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो के दौरान छात्र जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
Follow on Google News
आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी-2026 एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस साल अब तक लगभग 22 लाख 50 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया गया है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसके लिए करेक्शन विंडो खोल दी है।

    14 मार्च तक कर सकेंगे फॉर्म में करेक्शन

    विशेषज्ञों के अनुसार NTA ने 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध कराई है। छात्र 14 मार्च की रात 11:50 तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद वे अपने एप्लीकेशन फॉर्म दर्ज जानकारी को देख कर करेक्शन कर पाएंगे।

    ये भी पढ़ें: Higher Education : नए सेशन से मप्र में UG और PG की सीटें बढ़कर हो जाएंगी 10 लाख

    कैटेगरी बदलने पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क

    अगर कोई उम्मीदवार अपनी कैटेगरी में बदलाव करना चाहता है तो उसे तय किए नियमों का पालन करना होगा। रिजर्व कैटेगरी से जनरल कैटेगरी में जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर अगर कोई उम्मीदवार OBC या EWS से जनरल कैटेगरी में करता है तो उसे 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जबकि SC या ST से जनरल में बदलाव करने पर 700 रुपये जमा करने होंगे।

    केवल एक बार मिलेगा सुधार का मौका

    बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का केवल एक ही अवसर दिया जाएगा। एक बार संशोधन करने के बाद फॉर्म को ‘फ्रीज’ कर दिया जाएगा और उसके बाद दोबारा बदलाव पॉसिबल नहीं होगा। कैंडिडेट अपनी फोटो, सिग्नेचर, मां-बाप का नाम, शैक्षणिक जानकारी, परीक्षा का माध्यम और एग्जाम सेंटर में बदलाव कर सकते हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts