Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हार्ट अटैक से हुई पति की मौत, सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी; 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

Follow on Google News
हार्ट अटैक से हुई पति की मौत, सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी; 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में तीन महीने पहले शुरू हुई लव मैरिज का दुखद अंत हो गया। कपल बाहर घूमने गया था। जहां पति के सीने में दर्द उठा और उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। पत्नी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-तीन की एलकॉन सोसाइटी की है।

चिड़िया घर घूमने गया था कपल

एलकॉन सोसाइटी के फ्लैट नंबर-702 में रहने वाले अभिषेक अहिलवाली पत्नी अंजलि अहिलवाली के साथ रहते थे। सोमवार को दोनों दिल्ली के चिड़ियाघर घूमने निकले। वहां पहुंचने पर अचानक अभिषेक के सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उसे तुरंत दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। हॉस्पिटल में परिजनों के पहुंचने के बाद अभिषेक की पत्नी अंजलि घर लौट आई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान शाम करीब 6 बजे अभिषेक की मौत हो गई।

7वीं मंजिल से लगाई छलांग, कार पर गिरी अंजली

डॉक्टर के द्वारा अभिषेक को मृत घोषित करने के बाद रात 9 बजे अभिषेक का शव घर लाया गया। इससे पहले पत्नी अंजलि को उसके मौत की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। पति का शव देखते ही अंजलि होश खो बैठी, जिसके बाद वो फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गई। अंजलि नीचे खड़ी कार पर गिरी और फिर जमीन पर गिर गई। घर 7वीं मंजिल पर था। बालकनी से कूदने के बाद अंजली को गंभीर चोट आईं। इससे उसका काफी खून बह गया। उसे तुरंत मैक्स हॉस्पिटल वैशाली ले जाया गया। लेकिन, हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। मैक्स हॉस्पिटल में अंजलि के घर के लोग भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने बताया कि अंजलि की हालत बेहद गंभीर थी। उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें थीं। उसे ICU में रखा गया था। जिसके बाद मंगलवार की सुबह अंजलि ने दम तोड़ दिया।

3 महीने पहले हुई थी शादी

बता दें कि अभिषेक और अंजलि ने 3 महीने पहले ही शादी की थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, जिसके बाद परिवार की सहमति से दोनों ने 29 नवंबर को सात फेरे लिए थे। अभिषेक एक NGO में काम करता था। ये भी पढ़ें-नहीं रहे यूपी के संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, कई दिनों से चल रहे थे बीमार
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts