मासूम भांजी का घोंटा गला!खिलाने के बहाने ले गया मामा, फिर कर दी हत्या, सड़क पर फेंका शव

गाजियाबाद में रिश्तों को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची रहनुमा की उसके सगे मामा ने बेरहमी से हत्या कर दी। फिर मासूम के शव को सड़क किनारे खड़ी कार के नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
खिलाने के बहाने ले गया मामा, फिर कर दी हत्या, सड़क पर फेंका शव
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक 4 साल की मासूम बच्ची की उसके ही सगे मामा ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसकी जान ले ली। इतना ही नहीं, वारदात के बाद उसने शव को सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

    4 साल की मासूम रहनुमा का कत्ल

    मृत बच्ची की पहचान रहनुमा (4 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शमशाद गार्डन, पसौंडा की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर में सामान्य रूप से खेल रही थी, तभी उसका सगा मामा जमील उर्फ छोटू उसे खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह मुलाकात एक खौफनाक अंत की शुरुआत है।

    यह भी पढ़ें: डिंडौरी में बदल रहे थे टायर… तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, 5 की दर्दनाक मौत; 10 फीट तक उछले लोग

    किराए के कमरे में रची गई खौफनाक साजिश

    आरोप है कि जमील बच्ची को अपने किराए के कमरे में ले गया, जहां उसने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

    हत्या के बाद आरोपी ने अपने जुर्म को छिपाने की कोशिश की और मासूम के शव को शालीमार गार्डन इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक कार के नीचे फेंक दिया।

    सड़क किनारे मिला शव, खुला मामला

    शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह और थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

    यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े गोलियों से गूंजा मिर्जापुर! वकील को सरेआम उतारा मौत के घाट, वारदात का VIDEO वायरल!

    महिला पुलिस टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि स्थिति को संवेदनशील तरीके से संभाला जा सके। बच्ची की हालत देखकर पुलिस टीम भी स्तब्ध रह गई।

    पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की, जिसमें बच्ची की पहचान रहनुमा के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि हत्या कैसे की गई और क्या बच्ची के साथ कोई और अपराध भी हुआ था या नहीं।

    CCTV और जांच में जुटी पुलिस, आरोपी फरार

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी जमील उर्फ छोटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की भागने की दिशा और गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

    पुलिस का बयान

    ACP शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक कार के नीचे बच्ची का शव पड़ा है। जांच में सामने आया कि बच्ची को उसका मामा खिलाने के बहाने ले गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया।

    पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts