Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

HCL फाउंडर नाडर : दानवीर में सबसे आगे, किस क्षेत्रों में करते हैं दान, 60 से ज्यादा देशों में फैला कारोबार

Follow on Google News
दानवीर में सबसे आगे, किस क्षेत्रों में करते हैं दान, 60 से ज्यादा देशों में फैला कारोबार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एडलगिव-हुरुन इंडिया ने भारत की फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2025 लिस्ट जारी की थी। जिसमें भारत की 191 धनी शख्सियतों ने पिछले साल 10,380 करोड़ रुपए दान दिए। एडलगिव-हुरुन इंडिया परोपकार सूची-2025 के मुताबिक, HCL टेक के फाउंडर शिव नाडर एक बार फिर देश के सबसे बड़े परोपकारी बने हैं। पिछले साल रोजाना औसतन 7.4 करोड़ रुपए दान दिए। इस दौरान नाडर ने कुल 2,708 करोड़ रुपए दान किए।

    दानवीर में सबसे आगे शिव नाडर

    लगातार चौथे वर्ष में HCL टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नाडर देश के सबसे बड़े दानवीर बने हैं। वर्ष 2025 में कुल 2,708 करोड़ रुपये का दान किया। जबकि सूची में दूसरे स्थान पर मुकेश अंबानी हैं, इन्होंने 626 करोड़ रुपये का दान किया। अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक क्षेत्रों पर रहा।

    किस क्षेत्रों में किया सबसे अधिक दान

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल शिव नाडर का दान पिछले साल की तुलना में 26% ज्यादा है। बता दें यह दान शिव नादर फाउंडेशन के जरिए किया गया है। इनमें जो धनराशि दान की है, वह शिक्षा, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में खर्च की गई है। साल 1994 में शिव नादर फाउंडेशन की स्थापना की थी, जिसके जरिए उनका फाउंडेशन यूनिवर्सिटी और विद्याग्यान जैसे संस्थान चलाता हैं। इस परोकार कार्य में उनका उद्देश्य है भारत के हर युवा को बेहतर शिक्षा और अवसर मिलें।

    60 से अधिक देशों में फैला व्यवसाय

    शिव नाडर का जन्म तमिलनाडु के तिरुचेंदूर के हिंदू परिवार में हुआ था। उनकी परवरिश बेहद ही साधारण परिवार में हुई। नाडर HCL कंपनी के संस्थापक है। बहुराष्ट्रीय कंपनी सूचना प्रोद्योगिकी (IT) सेवाएं और परामर्श देती है। कंपनी का मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। कंपनी के दुनियाभर में 2 लाख 25 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। नाडर दुनिया के 52वें सबसे अमीर व्यक्ति है। फोर्ब्स की बिलियेनर्स की लिस्ट के अनुसार, उनकी नेट वर्थ 34.4 बिलियन डॉलर करीब 2.99 लाख करोड़ रुपए है। इसमें मुख्य रूप से एशिया में कंपनी का भारत के अलावा श्रीलंका, जापान, सिंगापुर जैसे देश शामिल है। वहीं इसके अतिरिक्त HCL टेक्नोलॉजीज मुख्य रूप से अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी फ्रांस समेत 60 देशों में व्यापार करती है। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts