Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में दूषित पेयजल की सप्लाई के विरोध में कांग्रेस का नगर पालिका पर प्रदर्शन, गेट तोड़ कर घुसे

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी दिया है पेयजल के दूषित होने के मुद्दे पर हरदा नगर पालिका को नोटिस
हरदा में दूषित पेयजल की सप्लाई के विरोध में कांग्रेस का नगर पालिका पर प्रदर्शन, गेट तोड़ कर घुसे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हरदा/ भोपाल। इंदौर में दूषित पानी से बच्चों की मौत के बाद से ही प्रदेशभर में स्थानीय निकाय अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पाइप लाइनों को बदलवाने और लीकेज मरम्मत करवाने में जुटे हैं। बावजूद हरदा में दूषित पेयजल की सप्लाई जारी रहने के विरोध में कांग्रेस ने विरोध मार्च करके हरदा नगर पालिका का घेराव किया। यहां रोके जाने पर कांग्रेसियों ने नगर पालिका का गेट तोड़ दिया और अंदर घुस गए। 

    हरदा में दूषित पेयजल के मामले ने बीते दिन सोमवार को तब तूल पकड़ लिया, जब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरदा नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया। इसके बाद मंगलवार को हरदा से कांग्रेस विधायक डॉ. आरके दोगने के साथ जनता ने रविदास चौक से विरोध मार्च किया। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका पहुंचने के बाद समस्या समाधान में हो रही देरी पर जवाब मांगा।

    इस पर कोई भी अंदर से बाहर नहीं आया, जिससे कांग्रेसी भड़क गए और गेट तोड़कर अंदर घुस गए। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और हंगामा होता रहा। इस अवसर पर नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अंत में एसडीएम को मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर विधायक डॉ. आरके दोगने, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटेल, अनिल विश्नोई समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...

    Latest Posts