PlayBreaking News

फैसलों में बटवारा :भ्रष्टाचार मामलों की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के जज के अलग-अलग फैसले, CJI के पास भेजा गया मामला

दरअसल NGO सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (CPIL) एनजीओ ने जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट ने दलील दी कि यह प्रावधान भ्रष्टाचार विरोधी कानून को कमजोर करता है
Follow on Google News
भ्रष्टाचार मामलों की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के जज के अलग-अलग फैसले, CJI के पास भेजा गया मामला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामलों में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू करने से पहले सरकार से अनुमति लेने की अनिवार्यता को लेकर अहम सुनवाई हुई। यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धारा 17A की संवैधानिक वैधता से जुड़ा है, जिसमें किसी भी लोक सेवक के खिलाफ जांच से पहले सरकार की मंजूरी को जरूरी बताया गया है। इस संवेदनशील मुद्दे पर न्यायालय की दो जजों की पीठ ने बंटा हुआ फैसला सुनाया।

    जस्टिस नागरत्ना ने धारा '17 A' को असंवैधानिक बताया

    जस्टिस बीवी नागरत्ना ने अपने फैसले में धारा 17A को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों में जांच शुरू करने से पहले अनुमति की शर्त जांच एजेंसियों के हाथ बांध देती है और निष्पक्ष जांच में बाधा बनती है। उनके अनुसार, कानून के तहत किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ जांच के लिए पहले परमिशन लेना आवश्यक नहीं होना चाहिए।

    जस्टिस विश्वानथन ने क्यों जताई असहमति

    वहीं, जस्टिस विश्वनाथन ने इससे असहमति जताते हुए धारा 17A को संवैधानिक रूप से वैध बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रावधान को पूरी तरह खत्म करना ‘नहाने के पानी के साथ बच्चे को फेंकने’ जैसा होगा। जस्टिस विश्वनाथन के मुताबिक, इस धारा का उद्देश्य ईमानदार अधिकारियों को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण जांच से बचाना है।

    जस्टिस ने यह भी टिप्पणी की कि धारा 17A को समाप्त करना जिस बीमारी का इलाज बताया जा रहा है, वह खुद बीमारी से भी ज्यादा नुकसानदेह साबित हो सकता है। हालांकि, उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि जांच की मंजूरी देने की प्रक्रिया को सरकार के बजाय स्वतंत्र संस्थाओं जैसे लोकपाल या राज्य लोकायुक्त के माध्यम से तय किया जाना चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार के मामलों में संतुलित व निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

    अब CJI हल करवाएंगे मामला

    न्यायाधीश नागरत्ना और न्यायधीश विश्वनाथान के बीच बनें विभिन्न मतों का मामला अब मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के पास भेजा गया है। जहां वे इस मामले की जांच के लिए हाई एक्सपर्ट बेंच गठित करेंगे। जो इस मामले में पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब सुप्रीम कोर्ट में जजों की किसी मामले में अलग-अलग राय रही हो। इससे पहले भी कई मामलों में शीर्ष अदालत के जजों का फैसला अलग-अलग आया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts