Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जंक फूड से दूर रहते हैं पुतिन, आखिर क्या है उनकी फेवरेट डिश? जानें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। उनकी पसंद और खाने की आदतों को लेकर भी चर्चा होती है। पुतिन को मछली और भेड़ का मांस पसंद है। बचपन में उनकी मां रविवार और त्योहारों पर बेक्ड कैबेज, मीट और राइस पाई बनाती थीं, जिसे वह अपनी फेवरेट डिश बताते हैं। उनके खाने की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम भी किए जाते हैं।
जंक फूड से दूर रहते हैं पुतिन, आखिर क्या है उनकी फेवरेट डिश? जानें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। उनकी पसंद और खाने की आदतों को लेकर भी चर्चा होती है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। 18वें BRICS सम्मेलन में शामिल होने आए पुतिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। इसी बीच उनकी पसंद और खाने की आदतों को लेकर भी चर्चा हो रही है।

मछली और भेड़ का मांस पसंद

2019 में जारग्रेड टीवी को दिए एक इंटरव्यू में पुतिन ने अपनी पसंद के खाने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें टमाटर, खीरा और सलाद पत्ता जैसी सब्जियां पसंद हैं। इसके अलावा उन्हें मछली भी काफी पसंद है। अगर मांस की बात हो तो वह भेड़ का मांस खाना पसंद करते हैं।

Breaking News

मां के हाथ का खाना आज भी याद

पत्रकार बेन जुडाग की किताब ‘फ्रैजाइल एम्पायर: हाउ रशिया फेल इन एंड आउट ऑफ लव विद व्लादिमीर पुतिन’ के मुताबिक, पुतिन का खाना हमेशा ताजा रखा जाता है। उनका खाना अक्सर स्थानीय बागों और ऑर्गेनिक फार्म से लिया जाता है। पुतिन प्रोसेस्ड और जंक फूड से दूर रहते हैं। एक इंटरव्यू में पुतिन ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया था कि वह एक साधारण परिवार में पैदा हुए और लंबे समय तक साधारण जिंदगी जी। उनकी मां रविवार और त्योहारों पर बेक्ड कैबेज, मीट और राइस पाई बनाया करती थीं। पुतिन ने इसे अपनी पसंदीदा डिश बताया था और कहा था कि उसका स्वाद आज भी उन्हें याद है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने पुतिन को भेंट की तिरुक्कुरल की रूसी कॉपी, तमिल संस्कृति की खास पहचान है ये किताब

पुतिन के खाने की होती है जांच

पुतिन के खाने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। वह जब भी कहीं जाते हैं तो उनका शेफ भी उनके साथ जाता है। इसके अलावा पुतिन को खाना परोसने से पहले उसका टेस्ट भी किया जाता है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts