Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BRICS में नहीं पहुंचेंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान, सामने आई बड़ी वजह

नई दिल्ली में होने वाले BRICS Summit में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान शामिल नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें सम्मेलन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। बांग्लादेश की ओर से एक प्रतिनिधि समिट में पहुंचेगा। बताया गया है कि निमंत्रण बांग्लादेश के PM को नहीं, बल्कि BIMSTEC के अध्यक्ष को भेजा गया था।
BRICS में नहीं पहुंचेंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान, सामने आई बड़ी वजह
नई दिल्ली में होने वाले BRICS Summit में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान शामिल नहीं होंगे।

नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बांग्लादेश को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान इस दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। जानकारी के मुताबिक, उन्हें BRICS Summit के लिए भारत की ओर से आमंत्रित नहीं किया गया है।

बांग्लादेश के PM को नहीं मिला न्योता

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को बताया कि तारिक रहमान को BRICS सम्मेलन के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तारिक रहमान के भारत आने की कोई योजना नहीं है।

Breaking News

बांग्लादेश भेजेगा अपना प्रतिनिधि

जानकारी के मुताबिक, BRICS Summit में बांग्लादेश की ओर से एक प्रतिनिधि शामिल होगा। यानी सम्मेलन में बांग्लादेश की मौजूदगी रहेगी, लेकिन देश के प्रधानमंत्री खुद इसमें शामिल नहीं होंगे। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि निमंत्रण बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को नहीं, बल्कि BIMSTEC के अध्यक्ष को भेजा गया था।

क्या है BIMSTEC?

BIMSTEC बंगाल की खाड़ी से जुड़े देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है। इसका पूरा नाम Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation है। यह संगठन दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों को आपस में जोड़ने का काम करता है। BIMSTEC में भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड शामिल हैं। ऐसे में BRICS सम्मेलन में बांग्लादेश की भागीदारी उसके प्रधानमंत्री के बजाय BIMSTEC के स्तर पर होने की बात सामने आई है। अब सम्मेलन में बांग्लादेश की ओर से कौन प्रतिनिधित्व करेगा, इस पर नजर रहेगी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts