Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चीन के शिपयार्ड में लगी भीषण आग, 20 की मौत, 5 लोग अब भी लापता

चीन के किंगदाओ में मरम्मत के लिए शिपयार्ड में खड़े विदेशी कार्गो जहाज में भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग लापता हैं। चीनी अधिकारियों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
चीन के शिपयार्ड में लगी भीषण आग, 20 की मौत, 5 लोग अब भी लापता
चीन के किंगदाओ में मरम्मत के लिए शिपयार्ड में खड़े विदेशी कार्गो जहाज में भीषण आग लग गई।

चीन के किंगदाओ शहर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां मरम्मत के लिए शिपयार्ड में खड़े एक विदेशी झंडे वाले कार्गो जहाज में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

सुबह अचानक जहाज में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे शेडोंग प्रांत के किंगदाओ में हुआ। आग बेइहाई शिपबिल्डिंग कंपनी के शिपयार्ड में खड़े कार्गो जहाज में लगी। जहाज को मरम्मत और रखरखाव के लिए शिपयार्ड में लाया गया था। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही चीनी अधिकारियों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

5 लोगों की तलाश जारी

हादसे के बाद अधिकारियों ने जहाज और उसके आसपास लापता लोगों की तलाश शुरू की। फिलहाल पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। आग लगने की सही वजह क्या थी और जहाज पर उस समय कितने लोग मौजूद थे, इसे लेकर जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में आग लगने के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Breaking News

शी जिनपिंग ने दिए जांच के निर्देश

हादसे के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की जल्द तलाश करने और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। वहीं, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने फंसे हुए लोगों को बचाने और घायलों को जल्द इलाज मुहैया कराने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आगे किसी भी तरह की अतिरिक्त दुर्घटना रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

चीन में औद्योगिक हादसों को लेकर चिंता

यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब चीन में हाल के महीनों में कई बड़े औद्योगिक हादसे सामने आए हैं। इससे कामकाजी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं। पिछले साल नवंबर में हांगकांग के कई टावर ब्लॉकों में लगी भीषण आग में 168 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद ऊंची इमारतों में आग से जुड़े खतरे कम करने के लिए अभियान शुरू किया गया था। वहीं, मई में मध्य चीन की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 37 लोगों की मौत हुई थी। जुलाई में पूर्वी फुजियान प्रांत की एक जूता फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 28 लोगों की जान गई थी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts