Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bengalore :बेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से 3 किमी दूर मिलीं जिलेटिन स्टिक, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश की सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड पर थीं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को संभावित आतंकी खतरे से जुड़े इनपुट मिले थे
बेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से 3 किमी दूर मिलीं जिलेटिन स्टिक, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
बेंगलुरु में पहुंचे PM मोदी

बेंगलुरु। पीएम नरेंद्र मोदी के रविवार को हुए बेंगलुरु दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास से जिलेटिन की दो छड़ें बरामद की गईं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही पुलिस और जांच एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

फुटपाथ किनारे मिली विस्फोटक सामग्री

बेंगलुरु सेंट्रल रेंज के डीआईजी के मुताबिक, रविवार सुबह नियमित सुरक्षा जांच के दौरान फुटपाथ के किनारे जिलेटिन की दो छड़ें पड़ी मिलीं। यह जगह उस मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर बताई जा रही है, जहां प्रधानमंत्री मोदी को पहुंचना था। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची। फिलहाल बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 200 यूनिट फ्री बिजली, महिला सुरक्षा फोर्स… CM बनते ही विजय ने लिए 3 बड़े फैसले, बोले- मैं झूठे वादे नहीं करूंगा

आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे PM

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके स्थित ऑर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यह आयोजन संस्था के 45वें स्थापना दिवस के मौके पर रखा गया था। कार्यक्रम में श्री श्री रवि शंकर भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। PM  मोदी ने यहां संबोधन भी दिया।

यह भी पढ़ें: Tamilnadu CM : CM बनते ही विजय ने राहुल गांधी के सामने कह दी बड़ी बात, विरोधियों को भी चेतवानी...

हाई अलर्ट के बीच सामने आई घटना

यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश की सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड पर थीं। सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों को संभावित आतंकी खतरे से जुड़े इनपुट मिले थे, जिसके बाद दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। संवेदनशील स्थानों, सरकारी इमारतों और वीआईपी मूवमेंट वाले इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई थी। ऐसे में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास विस्फोटक सामग्री मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

Breaking News

जांच एजेंसियां जुटीं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जिलेटिन की छड़ें वहां किसने और कब रखीं।

हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts