Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Tamilnadu CM :CM बनते ही विजय ने राहुल गांधी के सामने कह दी बड़ी बात, विरोधियों को भी चेतवानी...

मुख्यमंत्री विजय ने अपने संबोधन में खुद को ‘थम्बी’ यानी छोटा भाई बताते हुए कहा कि उनकी सरकार किसी दबाव में काम नहीं करेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह खुद कोई गलत काम नहीं करेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देंगे।
CM बनते ही विजय ने राहुल गांधी के सामने कह दी बड़ी बात, विरोधियों को भी चेतवानी...
Source : X/ITG

चेन्नई। तमिलनाडु में चार- दिनों की लंबी खींचतान के बाद आज सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने तमिल में अपनी शपथ पूरी की वहीं इस दौरान मंच पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। सीएम बनन के बाद विजय ने तमिलनाडु की जनता के लिए संदेश दिया है। जिससे राजनीतिक गलियारों में चोट लगी है। विजय ने साफ कहा कि सत्ता का केंद्र वे खुद रहेंगे, वे किसी अन्य को इस जगह पर आने नहीं देंगे। 
उनके इस बयान को गठबंधन सहयोगियों और राजनीतिक विरोधियों दोनों के लिए बड़ा संदेश माना जा रहा है।

न मैं गलत काम करूंगा और न किसी को करने दूंगा

मुख्यमंत्री विजय ने अपने संबोधन में खुद को ‘थम्बी’ यानी छोटा भाई बताते हुए कहा कि उनकी सरकार किसी दबाव में काम नहीं करेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह खुद कोई गलत काम नहीं करेंगे और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देंगे।
विजय ने कहा, अगर किसी के मन में गलत इरादे हैं तो उन्हें अभी छोड़ देना चाहिए। मैं गलत नहीं करूंगा और अपने साथ किसी को गलत करने भी नहीं दूंगा। उनके इस बयान को प्रशासनिक सख्ती और साफ शासन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu CM Vijay : एमपी के शिवराज की राह पर तमिलनाडु के सीएम विजय, 'मामा' बनकर जीत रहे युवाओं का दिल

राहुल गांधी पर बोले- माय ब्रदर

सरकार गठन में सहयोग देने वाले दलों का आभार जताते हुए विजय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी  को अपना भाई बताया। उन्होंने मंच से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, सेल्वापेरुंथगई और प्रवीण चक्रवर्ती का नाम लेकर धन्यवाद दिया।
इसके अलावा उन्होंने माकपा, वीसीके, CPI और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं का भी आभार जताया। विजय ने टीवीके कार्यकर्ताओं और वर्चुअल वॉरियर्स” को भी जीत का बड़ा श्रेय दिया।

यह भी पढ़ें: ‘जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है…’ योगी कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण का पोस्ट क्यों बना चर्चा का विषय?

मैं भी आम इंसान हूं थोड़ा समय दीजिए काम दिखेगा

अपने संबोधन में विजय भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि वह कोई फरिश्ता नहीं, बल्कि एक सामान्य इंसान हैं। उन्होंने जनता से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि वह ऐसे वादे नहीं करेंगे जिन्हें पूरा न कर सकें।
विजय ने कहा, मुझे थोड़ा समय दीजिए। मैं धीरे-धीरे अपने सभी वादे पूरे करूंगा। जनता के एक पैसे को भी हाथ नहीं लगाऊंगा।” उनके इस बयान को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है।

Featured News

विजय कैबिनेट में 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री विजय के साथ टीवीके के नौ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें सबसे चर्चित नाम केए संगोट्टैयन, का रहा, जिन्होंने कभी एमजी रामचंद्रन और जयललिता के साथ काम किया था। इसके अलावा विजय के करीबी रणनीतिकार आधव अर्जुन, प्रभाव अर्जुन, प्रभावशाली वक्ता राज मोहन, डेंटिस्ट से नेता बने डॉ. टीके प्रभु और कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री एस कीर्तना ने भी शपथ ली। कांग्रेस, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन देने वाले नेताओं को पोर्टफोलियो तय होने के बाद मंत्री बनाया जा सकता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts