PlayBreaking News

'मैं बाइसेक्शुअल हूं...'आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा, कहा- शादी से पहले महिलाओं के साथ रहे रिश्ते

रियलिटी शो में आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह बाइसेक्शुअल हैं और शादी से पहले कुछ महिलाओं के साथ उनके रिश्ते रहे थे। आकांक्षा ने कहा कि महिलाओं के साथ वह खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। सच साझा करते हुए वह शो में भावुक भी हो गईं।
Follow on Google News
आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा, कहा- शादी से पहले महिलाओं के साथ रहे रिश्ते
आकांक्षा चमोला का निजी जिंदगी पर खुलासा

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने उन्होंने स्वीकार किया कि वह बाइसेक्शुअल हैं। उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना से शादी से पहले उनके कुछ महिलाओं के साथ रिश्ते रहे थे।

महिलाओं के साथ खुद को महसूस करती हूं सुरक्षित

आकांक्षा ने कहा कि शादी से पहले मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं। वे बहुत ज्यादा इंटीमेट नहीं थे, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रही हूं। मुझे लड़कियां पसंद हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह महिलाओं की तरफ आकर्षित होती हैं और उनके साथ खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उनके मुताबिक, बचपन से ही उन्हें महिलाओं के साथ एक अलग तरह का अपनापन और सुकून महसूस होता रहा है।

फेमिनिन एनर्जी मुझे पसंद है

आकांक्षा ने कहा कि उन्हें महिलाओं की फेमिनिन एनर्जी बहुत पसंद है। उनका मानना है कि समाज में अक्सर कहा जाता है कि दो लड़कियां अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं और उनके बीच जलन या प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सभी महिलाएं खूबसूरत हैं। मेरे मन में उनके लिए सिर्फ प्यार और सम्मान है। लोग इसे कोई भी नाम दें, लेकिन मेरे लिए यह सच्ची भावना है।

Akanksha Chamola

सच बताने के बाद भावुक हुईं आकांक्षा

शो में अपनी सच्चाई साझा करने के बाद कई कंटेस्टेंट भावुक हो गए। फराह खान ने आकांक्षा को गले लगाकर उनकी हिम्मत की तारीफ की। इस दौरान आकांक्षा की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें एक समय लगा था कि शो में आना शायद उनकी गलती थी, क्योंकि पहले दिन से ही उनकी निजी जिंदगी के कई राज सामने आ रहे हैं।

पहले कर चुकी हैं तलाक की बात

आकांक्षा का इशारा उस खुलासे की ओर था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और दोनों तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। अब इस नए खुलासे के बाद उनकी निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts