PlayBreaking News

Gaurav Akanksha Divorce:मैं मां नहीं बनना चाहती’, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता क्यों टूटा? आखिरकार सामने आई असली वजह

टीवी कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में दरार की असली वजह सामने आ गई है। आकांक्षा ने खुलासा किया है कि वह मां नहीं बनना चाहतीं, जबकि गौरव पिता बनने का सपना देख रहे थे। इसी सोच के अंतर ने दोनों को अलग होने पर मजबूर किया। हालांकि दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया है।
Follow on Google News
मैं मां नहीं बनना चाहती’, गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता क्यों टूटा? आखिरकार सामने आई असली वजह
फाइल फोटो

बॉलीवुड। टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाने वाले गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें हो रही थीं लेकिन अब खुद आकांक्षा ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उनकी शादी टूटने की नौबत क्यों आई। दिलचस्प बात यह है कि उनके अलग होने की वजह किसी झगड़े, धोखे या मनमुटाव से जुड़ी नहीं है बल्कि दोनों के भविष्य को लेकर अलग अलग सोच इसका कारण बनी।

'लॉक अप 2' में किया बड़ा खुलासा

हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना अब तलाक लेने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने कहा कि अब तक उन्होंने इस बात को सार्वजनिक नहीं किया था लेकिन अब समय आ गया था कि लोग सच्चाई जानें। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा शुरू हो गई।

मां नहीं बनना चाहतीं एक्ट्रेस

शो के दौरान श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बातचीत में आकांक्षा ने अपने फैसले के पीछे की असली वजह बताई। उन्होंने कहा कि शादी के समय उनके मन में मां बनने की कोई खास इच्छा नहीं थी। हालांकि उस वक्त उन्हें लगा था कि शायद समय के साथ उनकी सोच बदल जाए और वह इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हो जाएं। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया, उन्हें एहसास होने लगा कि वह मां बनने के लिए खुद को तैयार महसूस नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में काफी सोचा और समझा लेकिन आखिरकार यही महसूस किया कि वह बच्चों की जिम्मेदारी उठाने के लिए बनी ही नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: करोड़ों की ठगी का शिकार हुए अब्दु रोजिक! अपनी ही मैनेजमेंट टीम पर लगाए गंभीर आरोप, सुनाई धोखे की पूरी कहानी

शुरुआत में गौरव भी थे सहमत

आकांक्षा ने बताया कि शादी के शुरुआती दिनों में गौरव भी उनकी इस सोच से सहमत थे। उस समय दोनों की राय एक जैसी थी और बच्चों को लेकर कोई दबाव नहीं था लेकिन वक्त के साथ गौरव की सोच बदलने लगी। धीरे धीरे उन्हें महसूस हुआ कि गौरव अब पिता बनना चाहते हैं और अपने जीवन में बच्चे की खुशी देखना चाहते हैं। यहीं से दोनों की सोच में बड़ा अंतर आने लगा। एक तरफ गौरव पिता बनने का सपना देख रहे थे, तो दूसरी तरफ आकांक्षा पूरी तरह चाइल्ड-फ्री जिंदगी जीना चाहती थीं।

मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती थी

आकांक्षा ने बेहद ईमानदारी से कहा कि जब उन्हें पूरी तरह यकीन हो गया कि वह मां नहीं बनना चाहतीं, तो उन्होंने यह बात गौरव से साफ साफ कह दी थी। उन्होंने उनसे कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं की। आकांक्षा के मुताबिक, उन्होंने गौरव से कहा था कि अगर उनके लिए पिता बनना बहुत जरूरी है, तो वह उन्हें छोड़ सकते हैं। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से गौरव अपनी किसी बड़ी ख्वाहिश को दबाकर रखें। यही वजह थी कि उन्होंने रिश्ते को मजबूरी में खींचने के बजाय सच्चाई को स्वीकार करना बेहतर समझा।

'बिग बॉस' के दौरान हुआ एहसास

आकांक्षा ने बताया कि उन्हें गौरव की इस इच्छा का सबसे ज्यादा एहसास उस समय हुआ जब वह 'बिग बॉस' में थे। उस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि गौरव सच में पिता बनना चाहते हैं और यह उनके लिए बेहद अहम सपना है। उधर, आकांक्षा की सोच बिल्कुल अलग थी। उन्हें लगने लगा कि वह कभी भी उस दिशा में नहीं जा पाएंगी। ऐसे में दोनों के सामने एक मुश्किल फैसला था। आखिरकार उन्होंने तय किया कि अलग हो जाना ही दोनों के लिए बेहतर रहेगा ताकि कोई भी अपनी इच्छाओं और सपनों के साथ समझौता न करे।

गोद लेने का विकल्प भी नहीं चाहतीं

जब आकांक्षा से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में किसी बच्चे को गोद लेने के बारे में सोच सकती हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा भी नहीं है। उनका मानना है कि वह किसी भी बच्चे की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहतीं। उन्होंने कहा कि वह सोच समझकर चाइल्ड-फ्री जिंदगी चुन रही हैं। वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं और फिलहाल किसी भी तरह की पैरेंटिंग की जिम्मेदारी अपने ऊपर नहीं लेना चाहतीं।

ये भी पढ़ें: ‘मैं तेरी बीवी हूं...’ तेजस्वी प्रकाश ने खुद को बताया करण कुंद्रा की पत्नी, वायरल वीडियो ने फैंस को किया कन्फ्यूज

बिना कड़वाहट के खत्म हो रहा रिश्ता

सबसे खास बात यह है कि दोनों का रिश्ता किसी लड़ाई झगड़े या नाराजगी की वजह से नहीं टूट रहा। आकांक्षा ने बताया कि यह पूरी तरह से आपसी सहमति से लिया गया फैसला है। आज भी दोनों के बीच बातचीत होती है और एक दूसरे के लिए सम्मान पहले जैसा ही है। उन्होंने कहा कि उन्हें और गौरव को एहसास हो गया था कि पार्टनर के तौर पर उनकी भविष्य को लेकर सोच अलग अलग है। ऐसे में साथ रहने से बेहतर है कि दोनों अपनी अपनी राह चुन लें।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts