Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Main Hoon Na 2 :सुपरहिट जोड़ी की धमाकेदार वापसी- ‘मैं हूं ना 2’ की स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम, डबल रोल में दिख सकते हैं किंग खान

शाहरुख खान और फराह खान की सुपरहिट जोड़ी करीब दो दशक बाद ‘मैं हूं ना 2’ के साथ वापसी को तैयार है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और शाहरुख के डबल रोल की चर्चा जोरों पर है। देशभक्ति, एक्शन और कॉमेडी के नए ट्विस्ट के साथ यह मेगा एंटरटेनमेंट बनने जा रही है।
सुपरहिट जोड़ी की धमाकेदार वापसी- ‘मैं हूं ना 2’ की स्क्रिप्ट पर शुरू हुआ काम, डबल रोल में दिख सकते हैं किंग खान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के सबसे यादगार एक्शन-कॉमेडी चैप्टर्स में से एक ‘मैं हूं ना’ अब अपने दूसरे पार्ट के साथ लौटने की तैयारी में है। करीब दो दशक बाद, सुपरस्टार शाहरुख खान और निर्देशक फराह खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू रचने के बेहद करीब हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मैं हूं ना 2’ की स्क्रिप्ट पर बाकायदा काम शुरू हो चुका है और यह फिल्म शाहरुख की अगली बड़ी रिलीज़ की रेस में सबसे आगे निकल चुकी है। सूत्रों की मानें तो फराह खान लंबे समय से ‘मैं हूं ना’ के सीक्वल के लिए एक ऐसा आइडिया तलाश रही थीं, जो पहली फिल्म की आत्मा को बनाए रखते हुए उसे नए दौर की भव्यता और रोमांच से जोड़ सके। अब फराह को वह “एक्स-फैक्टर” मिल चुका है, जिसने खुद शाहरुख को भी बेहद उत्साहित कर दिया है।

    भारत पर मंडरा रहे एक नए खतरे के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी कहानी

    ‘मैं हूं ना 2’ को लेकर सबसे बड़ी और दिलचस्प चर्चा यह है कि शाहरुख डबल रोल में नजर आ सकते हैं। फराह खान ने किंग खान के लिए दो बिल्कुल विपरीत किरदारों का कॉन्सेप्ट तैयार किया है। एक तरफ देशभक्ति से लबरेज़ मिशन, दूसरी तरफ कॉमेडी और इमोशन से भरपूर अंदाज। यह वही फॉर्मूला है, जिसने पहली फिल्म को कल्ट बना दिया था। फिल्म की कहानी इस बार भारत पर मंडरा रहे एक नए खतरे के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी, जिसमें एक बार फिर एक्शन, कॉमेडी और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। खास बात यह भी है कि पहली फिल्म के कुछ अहम किरदारों की वापसी की भी पूरी संभावना जताई जा रही है।

    12 साल बाद फिर जमेगी शाहरुख-फराह की जोड़ी

    फराह खान ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में ‘मैं हूं ना’ से की थी। इसके बाद ‘ओम शांति ओम’ (2007) और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। अब करीब 12 साल बाद, यह सुपरहिट कॉम्बिनेशन फिर से साथ आने जा रहा है और इस बार दांव पहले से कहीं बड़ा है।

    ‘किंग’ के बाद सीधा मेगा एंटरटेनमेंट

    इन दिनों शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वे पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद अगर ‘मैं हूं ना 2’ फ्लोर पर जाती है, तो यह साफ है कि शाहरुख और फराह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ वापसी की पूरी तैयारी में हैं। दो दशक पहले जिसने दर्शकों को हंसाया, रुलाया और देशभक्ति से भर दिया। अब वही कहानी नए ट्विस्ट, नए स्केल और नए जोश के साथ लौटने को तैयार है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts