Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गैंगस्टर लॉरेंस का भाई भारत लाया गया :दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया अरेस्ट, अमेरिका ने किया डिपोर्ट

भारत लौटने पर कई राज्यों की पुलिस उन पर आपराधिक मामलों के तहत शिकंजा कसेगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस शामिल है।
Follow on Google News
दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया अरेस्ट, अमेरिका ने किया डिपोर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार को दिल्ली लाया गया। यहां से उन्हें सीधे पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके साथ ही अमेरिका से कुल 200 लोगों को डिपोर्ट किया गया है, इनमें भारत के 3 लोग हैं। अनमोल के अलावा दो लोग पंजाब के हैं।

    गैंगस्टर अनमोल अप्रैल, 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में वांटेड आरोपी है। साथ ही वह पिछले साल मुंबई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य आरोपी भी है। अनमोल का नाम 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी सामने आया था।

    Twitter Post

    कई राज्यों की पुलिस करेगी पूछताछ

    अनमोल के भारत लौटने पर कई राज्यों की पुलिस उन पर आपराधिक मामलों के तहत शिकंजा कसेगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों में बारी-बारी से कार्रवाई करेगी। जहां दिल्ली क्राइम ब्रांच के पास भी अनमोल के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। 2023 में उसने दो व्यापारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी और रंगदारी न देने पर उनके घरों पर फायरिंग कराई थी।

    जान का खतरा बढ़ा

    विदेशी धरती पर गोदारा ग्रुप के बढ़ते कदम ने अनमोल बिश्नोई की चिंता बढ़ा दी थी। बताया जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी गैंगों से खतरे के कारण उसे अपनी जिदंगी पर डर का साया छाने लगा है। यहीं वजह रहीं कि अनमोल ने अमेरिका में ही एजेंसियों के सामने सरेंडर करना बेहतर समझा, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने में कामयाब हो गईं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts