Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में कैंसर की नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार

Follow on Google News
दिल्ली में कैंसर की नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में कैंसर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ये गिरोह कैंसर की नकली दवाई बनाता था। क्राइम ब्रांच ने गिरोह में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस फिलहाल ये जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग काम कर रहे हैं और अब तक कितने लोगों को ये दवाइयां दी गई हैं। लाखों की दवाई सैकड़ों में तैयार करने वाले इस गिरोह में शामिल आरोपी मेडिकल और आईआईटी बैकग्राउंड से ही हैं और दो आरोपी तो दिल्ली के नामी कैंसर हॉस्पिटल में काम कर रहे थे।

पुलिस ने इनसे चार करोड़ की नकली दवाइयां और कैश के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए हैं। मोतीनगर के डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स हाई राइज सोसाइटी में कैंसर की लाइफ सेविंग दवाइयों की जगह नकली दवाइयां भरकर सप्लाई करने का काम किया जा रहा था। मास्टरमाइंड विफिल जैन ने यहां किराए के दो फ्लैट्स में मौत का लैब तैयार कर रखा था।

आरोपियों में कैंसर हॉस्पिटल के 2 कर्मचारी भी शामिल

नकली दवाई सप्लाई करने के इस गोरखधंधे में दिल्ली के नामी कैंसर अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। कोमल तिवारी और अभिनय कोहली दोनों फार्मासिस्ट हैं, जो राजीव गांधी कैंसर अस्पताल रोहिणी के साइटोटॉक्सिक ऐडमिक्सचर यूनिट में काम करते थे। अस्पताल प्रशासन भी इस मामले का खुलासा होने के बाद सकते में है। राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट की एमएस ने कहा है कि इस बारे में जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हॉस्पिटल की मेडिकल सुप्रीटेंडेंट ने कहा कि इस बारे में लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts