बॉक्स ऑफिस पर 'गदर' मचाने वाले सनी देओल का बंगला होगा नीलाम, बैंक ने 56 करोड़ चुकाने के लिए जारी किया नोटिस

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर में सनी देओल की लेटेस्ट फिल्म 'गदर 2' धमाल मचा रही है। पिछले हफ्ते थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 9 ही दिन में ऐसी कमाई कर डाली है कि ये बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। हर दिन फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन इधर, लोकसभा सांसद और एक्टर सनी देओल की एक प्रॉपर्टी पर नीलामी का खतरा मंडरा रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी को करीब 56 करोड़ की बकाया राशि को लेकर नोटिस किया है। इस लोन में गारंटर के तौर पर सनी के पिता धर्मेंद्र का नाम लिखा गया है। लोन न चुका पाने की दशा में उनके जुहू स्थित 'सनी विला' की नीलामी की जाएगी। विला को नीलाम करने का विज्ञापन भी निकाल चुका है।
[caption id="attachment_85779" align="aligncenter" width="512"]
सनी देओल के बंगले की नीलामी का विज्ञापन।[/caption]
सनी देओल के बंगले की नीलामी का विज्ञापन।[/caption]
जानें पूरा मामला
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल के विला की नीलामी का विज्ञापन निकाला है। सनी ने लोन के लिए मुंबई के जुहू स्थित 'सनी विला' मॉर्टगेज पर दिया था। इसके बदले उन्हें बैंक को 56 करोड़ रुपए चुकाने थे, जो अभी तक नहीं चुकाए गए हैं। लोन और उसपर लगा ब्याज वसूलने के लिए बैंक ने इस प्रॉपर्टी को नीलाम करने का फैसला किया है। इसके लिए बकायदा विज्ञापन भी निकाला गया है। बैंक ने जो विज्ञापन निकाला है, उसमें सनी के गांरटर के तौर पर पिता धर्मेंद्र का नाम है। बैंक का विज्ञापन बताता है कि 'सनी विला' की नीलामी 25 सितंबर को होगी। इस नीलामी के लिए प्रॉपर्टी का रिजर्व प्राइस 51.43 करोड़ रुपए रखा गया है।





















