Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

F.R.I.E.N.D.S. स्टार मैथ्यू पेरी का निधन, घर में मिली एक्टर की डेड बॉडी; बाथटब में डूबकर हुई मौत!

Follow on Google News
F.R.I.E.N.D.S. स्टार मैथ्यू पेरी का निधन, घर में मिली एक्टर की डेड बॉडी; बाथटब में डूबकर हुई मौत!
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के पॉपुलर सिटकॉम 'फ्रेंड्स-लाइक अस' में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी-कैनेडियन एक्टर मैथ्यू पेरी का निधन हो गया है। उन्होंने महज 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एमी-नामांकित एक्टर शनिवार को अपने लॉस एंजिल्स के घर में मृत पाए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैथ्यू की मौत उनके घर में बाथटब में डूबने से हुई है।

मैथ्यू की डूबने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, शनिवार (28 अक्टूबर) को मैथ्यू अपने लॉस एंजिल्स स्थित घर में बाथटब में मृत पाए गए थे। घटनास्थल से कोई ड्रग्स नहीं मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि, मैथ्यू की डूबने से मौत हुई है। वहीं पुलिस ने मैथ्यू पेरी की हत्या में किसी तरह की साजिश का अंदेशा नहीं जताया है।

'फ्रेंड्स' शो बना करियर का टर्निंग प्वॉइन्ट

मैथ्यू पेरी का जन्म 19 अगस्त 1969 को अमेरिका के मैसाच्युसेट्स के विलियम्सटाउन में हुआ था। उन्होंने 'चार्ल्स इन चार्ज' के जरिए एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। मैथ्यू ने अपने करियर के शुरुआत में कुछ बेहद छोटे टीवी रोल किए। 1987 से लेकर 1988 तक 'ब्वॉइज विल बी ब्वॉइज' शो में चैज रसेल का उनका किरदार काफी पॉपुलर हुआ था। इसके बाद वे 'ग्रोइंग पेन्स' और 'सिडनी' जैसे शो में भी नजर आए। हालांकि, 1990 के दशक में शुरू हुआ अमेरिकी टेलीविजन कॉमेडी 'फ्रेंड्स' शो उनके करियर का टर्निंग प्वॉइन्ट साबित हुआ। यह सीरीज 22 सितम्बर 1994 से शुरू हुई थी जो कि 6 मई 2004 को खत्म हुई। इस दौरान 'फ्रेंड्स' के 236 एपिसोड के साथ दस सीजन टेलीकास्ट किए गए थे। मैथ्यू ने कई फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें फूल्स रश इन, ऑलमोस्ट हीरोज, द होल नाइन यार्ड्स, 17 अगेन और द रॉन क्लार्क स्टोरी शामिल है।

ड्रग्स की लत और डिप्रेशन ने लगाया था करियर पर ब्रेक

1994 से 1998 के बीच मैथ्यू अपने करियर की पीक पर थे, लेकिन इसी दौरान ड्रग्स की लत उन पर भारी पड़ गई। उनका वजन तेजी से घटने लगा। फ्रेंड्स की रियूनियन के दौरान 2021 में मैथ्यू ने बताया था कि, इस शो के शुरुआती कुछ सीजन के दौरान वह बुरी तरह से ड्रग्स के आदी बन गए थे। उन्हें कई बार रिहैब तक में एडमिट होना पड़ा था। मैथ्यू ने कहा कि मुझे शराब और ड्रग्स की भयानक लत है, मैं इससे बाहर नहीं निकल पाया हूं। उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ा। मैथ्यू ने बताया था कि, नशे की लत से उबरने के लिए उन्होंने 9 मिलियन डॉलर यानी 74 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

मैथ्यू ने नहीं की थी शादी

मैथ्यू ने शादी नहीं की थी। कुछ साल पहले उन्होंने मौली हर्विट्ज़ से इंगेजमेंट की थी, लेकिन उनका ये रिश्ता नहीं चल पाया औक 6 महीने बाद ही दोनों ने सगई तोड़ दी। इसके अलावा उनका नाम लिजी कैपलान से भी जुड़ चुका है। मनोरंजन जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts